RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया तरारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के क्रम में तरारी विधानसभा क्षेत्र स्थित पुष्पा उच्च विद्यालय, पीरो के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध Assured Minimum Facilities एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, रैंप, शौचालय, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को सुगम मतदान सुविधा प्राप्त हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान और पीटीसी इंडिया सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ विद्युत क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान व विकास कार्य करेंगे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 दिसंबर 25

rktvnews

भोजपुर:एनडीए सरकार द्वारा किए गए कार्यों के कारण आम जन उत्साहित ,संदेश विधानसभा तैयारी बैठक में बोले एमएलसी राधाचरण साह।

rktvnews

अरुणाचल प्रदेश के सिविल सेवकों के लिए चौथे क्षमता निर्माण कार्यक्रम का एनसीजीजी, मसूरी में उद्घाटन किया गया।

rktvnews

भोजपुर:एसटीएसबी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट 100% छात्र उत्तीर्ण : निदेशक मनोज

rktvnews

चतरा:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्रों एवं मूल्यांकन केंद्रों के चयन से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment