RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:सीएसआर योजनांतर्गत एम्बुलेंस एवं बाइक सेवा का शुभारंभ।

24×7 निःशुल्क ‘जीवन तरंगिनी’ एम्बुलेंस सेवा शुरू।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)24 दिसंबर। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए समाहरणालय परिसर से सीएसआर योजनांतर्गत प्राप्त एम्बुलेंस एवं बाइक सेवा का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चतरा लोकसभा के सांसद कालीचरण सिंह, चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्ज्वल, बड़कागांव के विधायक रौशन लाल चौधरी तथा उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस एवं बाइक को रवाना किया गया।
इस मौके पर जिलेवासियों के लिए “जीवन तरंगिनी” निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की औपचारिक शुरुआत की गई। सेवा के सुचारु संचालन हेतु दो टोल-फ्री नंबर 6203997884 एवं 6203987810 जारी किए गए हैं, जो 24 घंटे, सातों दिन सक्रिय रहेंगे। इन नंबरों पर कॉल करने पर मरीजों को निकटतम प्रखंड से त्वरित रूप से निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे गंभीर रूप से बीमार अथवा दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को समय पर स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाया जा सकेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं उपायुक्त ने कहा कि यह पहल विशेष रूप से दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि कई बार समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण मरीजों की जान खतरे में पड़ जाती है, ऐसे में यह सेवा जीवनरक्षक सिद्ध होगी और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी।
बताया गया कि सीएसआर योजनांतर्गत एवं 104 डिस्ट्रिक्ट एम्बुलेंस सेवा के तहत कुल 10 एम्बुलेंस एवं 10 बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। सभी 10 एम्बुलेंस में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे उनकी निगरानी एवं त्वरित लोकेशन सुनिश्चित की जा सकेगी। वहीं, 10 बाइक उन फील्ड लेवल स्वास्थ्यकर्मियों को उपलब्ध कराई गई हैं, जिनके पास स्वयं का वाहन नहीं है। इससे टीकाकरण, मल्टीपरपज कार्य, वीबीडी (Vector Borne Disease) सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी फील्ड कार्यों का निष्पादन सुगमता एवं समयबद्ध रूप से किया जा सकेगा।
उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, सिविल सर्जन चतरा, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई कि किसी भी आपात स्थिति में जारी टोल-फ्री नंबरों का अधिकतम उपयोग करें, ताकि समय पर निःशुल्क एवं प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Related posts

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा 01 (एक) बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से किसान क्रेडिट कार्ड घर-घर अभियान, किसान ऋण पोर्टल और विंड्स मैनुअल का शुभारंभ किया।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विजयादशमी पर शुभकामनाएं।

rktvnews

राष्ट्रपति से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने भेंट की।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने बक्सर प्रखण्ड के बोक्सा में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई किया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनो की समस्याएँ।

rktvnews

Leave a Comment