RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

एक दिवसीय राजस्थान गांधी दर्शन सम्मेलन का हुआ आयोजन।जिले से बड़ी संख्या में गांधी विचारकों और प्रचारकों ने लिए हिस्सा।

हनुमानगढ़/राजस्थान 15 जून। जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शांति व अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित गांधी दर्शन एवं गांधी दर्शन पर आधारित जन कल्याणकारी योजनाओ पर चर्चा करने के लिए एक दिवसीय राजस्थान गांधी दर्शन सम्मेलन का आयोजन 14 जून को किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ,विशिष्ट अतिथि महेश जोशी रहे । वही मंच पर शांति व अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष शर्मा व शासकीय सचिव नरेश ठकराल ,अध्यक्ष कुमार प्रशांत , महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट के निदेशक भीम शर्मा के अलावा ग़ांधी जी विचारक व प्रचारक मौजूद थे । सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस मौके आज चार संभागों के गांधी प्रचारको ने भाग लिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने भाषण में कहा कि राजस्थान पहला राज्य हैं जिसने गांधी दर्शन के लिए शांति व अहिंसा विभाग बनाया हैं। राज्य सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओ को पंक्ति के आखरी व्यक्ति तक पहुचानी हैं। इस अवसर पर चार संभागों के संभागीय सम्मेलन में बीकानेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर के गांधीवादी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।
जिला संयोजक श्रवण तंवर, नोहर ब्लाॅक संयोजक रघुवीर सुथार, पीलीबंगा ब्लाॅक संयोजक बलवीर सिंधू,भादरा ब्लाॅक विशाल गोस्वामी, टिब्बी ब्लॉक इमरान खान, हनुमानगढ़ ब्लाॅक संयोजक मनोज सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष बरोड़, सरपंच श्रीमती पुष्पा पडिहार, जगत जोशी,रोहिताश चोपड़ा, भागीरथ स्वामी, दर्शन मेघवाल, राकेश बावरी भगवान, जितेन्द्र लोहरा, हरदत सैनी, श्री रूघाराम पडिहार, रघुवीर सेवदा,अनिल, प्रेम आदि गांधीवादी कार्यकर्ता ने भाग लिया।

Related posts

औरंगाबाद:मकर संक्रांति महोत्सव- 2025 का आयोजन।

rktvnews

वैशाली:राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी०के० अनिल की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में 16वें वित्त आयोग का मेमोरेंडम तैयार करने हेतु बैठक ली।

rktvnews

11 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:पुरे विश्व की सभी समस्याओं का उत्तर वेद में हैं:आचार्य धर्मेंद्र तिवारी

rktvnews

भोजपुर:संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक।

rktvnews

Leave a Comment