RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर वर्षो से फरार अपराधी को किया गिरफ्तार।

आरा/ भोजपुर (अमरेश सिंह) 04 जून। आरा नवादा थानान्तर्गत आर्म्स एक्ट के कांड में 20 वर्षो से फरार चल रहे अपराधी को भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ़्तारी गड़हनी थानान्तर्गत क्षेत्र से हुई है। आरोपी की पहचान बक्सर जिला अंतर्गत बगेनगोला थाना के भदवर गांव निवासी नर्वदेश्वर तिवारी के पुत्र बिपिन तिवारी के रूप में की गई। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि नवादा थानान्तर्गत आर्म्स एक्ट के कांड में अभियुक्त 20 वर्षो से फरार चल रहा था। सूचना मिली कि वह जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में छुपा हुआ है। इस सूचना के सत्यापन होने के बाद पुलिस टीम का गठन कर गड़हनी थानान्तर्गत क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसके खिलाफ नवादा थाना कांड सं0-231 / 2003, दिनांक – 12.12.2003, धारा-307 / 34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज थे। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पु०नि०- सह – थानाध्यक्ष नवादा, थाना एवं थानाध्यक्ष गड़हनी ने अपने-अपने थाना बलों के साथ उक्त अपराधी के छिपे हुए स्थानों पर छापामारी की जिसमें फरार अभियुक्त बगेन गोला(बक्सर) निवासी बिपिन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
वही संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्ष फायरिंग की घटना के दौरान हुई हत्या के कांड में भोजपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में आईसीडीस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उप राष्ट्रपति भवन में डिंडोरी की औषधीय वनस्पतियों का हर्बल पार्क स्थापित होगा : उप राष्ट्रपति डॉ. धनखड़

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में समरसेबुल पंप और टंकी विभू जैन की पहल से जल्द।

rktvnews

भोजपुर: आज रात 2 घंटे गोपाली चौक फीडर से बिजली आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

राजस्थान:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित बीएलओ निलंबित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 जनवरी 26

rktvnews

Leave a Comment