RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:17 अक्टूबर को बड़हरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह करेंगे नामांकन।

भाजपा सिंबल के साथ बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं अन्य।

भाजपा के शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व के विश्वास की होगी जीत: राघवेंद्र प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अक्टूबर।बड़हरा विधानसभा से घोषित किए गए भाजपा प्रत्याशी वर्तमान विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह 17 अक्टूबर दिन शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
बड़हरा विधायक ने बताया कि शुक्रवार को बड़हरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे।उन्होने कहा कि भाजपा के शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताते हुए एक बार फिर से बड़हरा विधानसभा से प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है।इसके लिए मैं राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता सहित जिला भाजपा को आभार व्यक्त करता हूँ। मैने बड़हरा विधानसभा के विधायक के रूप मे नही सेवक के रूप मे काम किया है। बड़हरा क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है। मुझे विश्वास है कि इस बार बड़हरा की जनता का अपार आशीर्वाद मुझे मिलेगा। नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार एवं नीतीश कुमार जी के नेतृत्व मे बिहार सरकार की अनेक उपलब्धिया है। इस बार फिर बिहार मे एनडीए सरकार बनेगी और विकसित भारत,विकसित बिहार, बिकसित बड़हरा के संक्लप पूरा होगा। मैं एनडीए के समस्त कार्यकताओं, समर्थकों एवं बड़हरा की जनता से नामांकन सभा मे आने की अपील करता हूँ।
उन्होंने बताया की नामांकन सभा उनके आवास परिसर म़े होगी।उक्त सभा मे एनडीए के नेतागण शामिल होंगे।

Related posts

बिहार: भोजपुर:खरीफ फसल कटनी के संबंध मे कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक देवरी प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र भेलवाघाटी में गिरिडीह पुलिस द्वारा आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: अंबेडकर पर गृह मंत्री द्वारा दिए गए कथित टिप्पणी के विरोध में मानव अधिकार कार्यकर्ता संघ का धरना प्रदर्शन।

rktvnews

सीतामढ़ी:उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई में ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैंप का आयोजन।

rktvnews

वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन ने बताया, कॉन्ज्यूरिंग सीरीज़ में एड और लॉरेन वॉरेन की जोड़ी दर्शकों के लिए क्यों है इतनी खास।

rktvnews

कृष्ण कल्पित प्रसंग : केवल एक कवि का पतन नहीं, समूचे काव्य-प्रेमी समाज की आत्मपरीक्षा है।

rktvnews

Leave a Comment