RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, की अध्यक्षता में सभी नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ कोषांग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 मार्च।लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 की तैयारी के क्रम में आज 12 मार्च 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित सभी नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ कोषांग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई तथा समीक्षा बैठक में निम्न निर्देश दिए गए:-
कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी से सभी पदाधिकारी/ कर्मियों का डेटाबेस की प्रविष्टि के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। इसकी अतिरिक्त ट्रेंनिंग शेड्यूल बनाने का भी निर्देश दिया गया सबसे पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट को ट्रेनिंग दिए जाने की बात कही गई संभवत है उनकी ट्रेनिंग 16 मार्च को कर दी जाए इसके बाद दूसरे उन कर्मियों की पहली ट्रेनिंग 18 मार्च को आरंभ किए जाने की बात कही गई है।
वाहग कोषाग के नोडल पदाधिकारी को विभिन्न प्रकार के वाहनों की आवश्यकता एवं उपलब्धता तथा वाहनों के रखरखाव हेतु स्थल, डिस्पैच सेंटर पर वाहनों के रखरखाव इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने वहां कुछ आदमी मिनी बस पिकअप वाहन तथा माया की आवश्यकता पर दौड़ दिया है जिला पदाधिकारी ने सभी बीडीओ से रूट चार्ट की मांग की तथा आज शाम तक सभी बीडीओ को अपने यहां से रूट चार्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त वहां के टैगिंग के लिए यह बीडीओ को आवश्यक में दे दिया गया है।
प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को फाइनल कैलेंडर जारी करने, ट्रेनिंग के दौरान पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था की जानकारी भी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
नोडल पदाधिकारी सामग्री -सह- मतदाता सूची कोषांग को मतदान केंद्रो के आधार पर मतदान सामग्रियों एवं मतगणना सामग्रियों के आवश्यकता का आकलन करने हेतु निर्देश दिया गया। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सामग्रियों की आवश्यकता से 10% ज्यादा सामग्रियों का आकलन करते हुए सूची तैयार कर ली गई है।
मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्वाचन से संबंधित तैयारी की सूचना प्रेस के देने हेतु निर्देशित किया गया।
अर्ध सैनिक बल कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सभी प्रखंडों से अर्ध सैनिक बलों की अवसान हेतु प्राप्त चिन्हित स्थलों पर सभी प्रकार के मूलभूत सुविधा यथा- बाउंड्री, कमरे, पंखा, बाथरूम इत्यादि का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। सभी पोलिंग बूथ पर बिजली की संपूर्ण व्यवस्था के लिए बिजली एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को आवश्यक निर्देश दिया। पानी की समुचित व्यवस्था प्रत्येक भूत पर हो इसके लिए एचडी के इंजीनियर को भी आवश्यक निर्देश दिए गए शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रत्येक बूथ पर अपनी तरफ से चापाकल लगवाने का भी निर्देश दिया गया है।
नोडल पदाधिकारी कार्मिक कल्याण प्रबंधन कोषांग को चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण स्थल एवं मतदान दलों के ठहराव स्थल पर पीने का पानी, शौचालय एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने से संबंधित निर्देश दिया गया।
स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्वाचको में जागरूकता लाने हेतु स्वीप कैलेंडर बनाने, कैंपस एंबेसडर का चयन इत्यादि करने का निर्देश दिया गया ।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूर्व में 80 वर्ष से ऊपर की वृद्ध पुरुष को पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराया जाता था परंतु अब इसमें सुधार करते हुए 85 वर्ष से ऊपर के old person को पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराने का निर्देश आया है तथा सभी बीडीओ को यह निर्देश दिया गया ए है कि वह उसकी सूची प्राप्त कर लें।
इसी प्रकार अन्य कोषांगों के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने कोषांग के कार्यों को ससमय पूर्ण कर ले ताकि आगे कोई कठिनाई न हो।

Related posts

झोपड़ी पर बुलडोज़र, लेकिन मॉल पर खामोशी क्यों?

rktvnews

बिहार प्रदेश भाजपा सह प्रभारी के निधन पर भाजपा भोजपुर मे शोक की लहर।

rktvnews

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने एसबीएम अकादमी के व्हाट्सएप संस्करण के शुभारंभ की घोषणा की।

rktvnews

भावना…! :अनामिका वैश्य

rktvnews

भोजपुर: जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर जवानियां बाढ़ प्रभावितों को कोई मदद नहीं मिलने की प्रसारित खबर को बताया भ्रामक।

rktvnews

सरकार ने विमान रखरखाव, मरम्मत और निरीक्षण (एमआरओ) के लिए ऑटोमैटिक रूट से 100 प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की अनुमति दी।

rktvnews

Leave a Comment