RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर: डीएम और एसपी की चौसा पॉवर प्लांट निर्माण के संबंध में किसान के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि के साथ वार्ता।

बक्सर/बिहार16 अक्टूबर। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार की अध्यक्षता में रविवार को चौसा पॉवर प्लांट निर्माण के संबंध में किसान के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि के साथ वार्ता की गई।
उक्त बैठक लगभग 2:30 घंटे तक चली। जिसमें जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला प्रशासन अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत सभी तरह का आवश्यक सहयोग कर रहा है और करेगा।
उक्त के संबंध में विदित हो कि अपर समाहर्ता बक्सर की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति का गठन किया जा चुका है। जिसकी आगामी बैठक 19 अक्टूबर 2023 को निर्धारित है। उसमें संबंधित किसान संगठनों के प्रतिनिधि एवं हितधारक अपनी बातों को रख सकते हैं और उनकी बातों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
चौसा पावर प्लांट के संबंध में प्रदर्शनकारियो द्वारा कार्य बाधित करने का संज्ञान माननीय हाई कोर्ट पटना ने भी लिया है। जिसकी सुनवाई 17 अक्टूबर 2023 को निर्धारित है।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं संबंधित किसान संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे भाजपा नेता जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों को लेकर सत्याग्रह धरना आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने देश में अंतर-राज्यीय विद्युत ट्रांसमिशन प्रणाली के कार्यान्वयन की समीक्षा की।

rktvnews

अभिनेत्री सारा खान का खुलासा: देवी के रूप में तैयार होने में मुझे सिर्फ 10-15 मिनट लगते हैं!

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मुख्य न्यायाधिपति की शपथ दिलाई।

rktvnews

लखीसराय: जीविका के महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं सूचीबद्ध करा रही अपनी इच्छाएं एवं आकांक्षाएं।

rktvnews

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment