RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा अति-उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)05 फरवरी।मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में पदस्थ मुख्य सुरक्षा अधिकारी / सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) अविनाश शर्मा को वर्ष 2025 के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्‍मानित किया गया है। श्री शर्मा को उनकी दीर्घकालीन, निष्ठावान एवं अति-उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पदक दिया गया है।
उल्‍लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी सराहनीय, अनुकरणीय एवं अति-उत्कृष्ट सेवाओं के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
अविनाश शर्मा ने मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, महत्वपूर्ण शासकीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रतीक है, बल्कि मध्यप्रदेश पुलिस एवं मंत्रालय सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी गौरव का विषय है।

Related posts

प्रयागराज नागरिक मंच ने दिया “लोकतंत्र बचाओ,संविधान बचाओ प्रतिरोध धरना ।

rktvnews

भोजपुर के आरा में पूज्य संत शिवनाथ दास जी के हाथों रामभक्त हुए सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान विधानसभा अधिकारी परिषद को वासुदेव देवनानी ने दिलाई शपथ।

rktvnews

दमन, दादरा और नगर हवेली तथा दक्षिण गुजरात में व्यापक बाढ़ राहत अभियानों के दौरान भारतीय तटरक्षक बल ने 170 लोगों को बचाया।

rktvnews

भोजपुर:भागवत कथा के श्रवण से मिलती है पापो से मुक्ति : रंगनाथाचार्य जी महाराज

rktvnews

भोजपुर:48 ग्राम और 218 पुड़िया हिरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment