RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

देखिए ‘सिंघम अगेन’ अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 11 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे।

मुंबई/महाराष्ट्र (एजेंसी पीआर 24 ×7)09अक्टूबर।“सिंघम की दहाड़, जलाएगी लंका इस बार” – अनमोल सिनेमा इस त्यौहार के मौसम में लेकर आ रहा है सबसे बड़ा उत्सव, ‘सिंघम अगेन’ का प्रीमियर, शनिवार, 11 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे। इस बार बाजीराव सिंघम की गूंज सीधे रामायण की अमर गाथा से प्रेरित है, जिसके हर किरदार और कहानी में इस महाकाव्य की झलक होगी। जिस तरह रामायण में अच्छाई और बुराई का घमासान देखने मिला, उसी तरह सिंघम अगेन भी आज के समय के संघर्ष को दिखाएगी, जहाँ कर्तव्य की अग्निपरीक्षा होगी।
मास एंटरटेनमेंट के बादशाह रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित, ‘सिंघम अगेन’ उनके मशहूर कॉप यूनिवर्स का एक बड़ा अध्याय है, जिसमें अब तक का सबसे शानदार कलाकारों का संगम देखने को मिलता है। अजय देवगन फिर से अपने आइकॉनिक अवतार में बाजीराव सिंघम बनकर लौट रहे हैं, और उनके साथ हैं अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ – एक ऐसी फौज, जो किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटने वाली। इस टीम को और मजबूती देती हैं करीना कपूर खान द्वारा निभाई गई अवनी की भूमिका जो सिंघम की पत्नी हैं। ये सभी जांबाज़ योद्धा एक ही मकसद के लिए लड़ेंगे – अन्याय का खात्मा और बुराई का सर्वनाश! लेकिन मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि इस बार खतरनाक विलेन बनकर सामने आ रहे हैं अर्जुन कपूर – डेंजर लंका के किरदार में, जो पूरी ताकत से तबाही मचाने को तैयार हैं! जब सिंघम की पत्नी अवनी का अपहरण हो जाता है, वह अपनी टीम के साथ श्रीलंका जाता है, जहाँ एक विस्फोटक युद्ध होता है और उन्हें हर चुनौती का सामना करना पड़ता है।
अजय देवगन कहते हैं, “सिंघम हमेशा मेरे लिए खास रही है, और इस किरदार को जो प्यार दर्शकों से मिला है, वो वाकई दिल छू लेने वाला है। इस बार ये और भी बड़ा है। ये सिर्फ सिंघम की नहीं, बल्कि जांबाज़ योद्धाओं की एक पूरी फौज की कहानी है, जहां हर कोई अपनी ताकत लेकर इस जंग में उतर रहा है। हर पंच, हर डायलॉग और हर पल उसी जज़्बे से भरा है, जिसने सिंघम को एक अजेय ताकत बनाया।”
इस फिल्म में आपको मिलेगा जबर्दस्त एक्शन, रोमांचक डायलॉग और दिल को छू लेने वाले पल। बाजीराव सिंघम की दहाड़, उनकी टीम की हिम्मत और दुश्मनों के खिलाफ उनके संघर्ष के दृश्य आपको सीट से बांध देंगे। इस त्यौहार के मौसम में यह फिल्म आपके उत्साह और मनोरंजन को दोगुना कर देगी।

देखें ‘सिंघम अगेन’ का प्रीमियर शनिवार, 11 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे, सिर्फ़ अनमोल सिनेमा पर।

Related posts

सदर एसडीओ कार्यालय में फहराया तिरंगा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन सिलाना क्लस्टर में अच्छादित ग्राम बासौली के स्पोर्ट्स कंपलेक्स का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद ने भाकपा-माले नेता कौलेशी चौधरी के निधन पर उनके पैतृक गांव पहुंच श्रद्धांजलि सभा में अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

धार्मिक पर्व एवं त्यौहार एकता के सूत्र में पिरोने का करते हैं कार्य – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

अदाणी 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी में 45 गीगावॉट का लक्ष्य करेगा हासिल!80 मिलियन टन CO2 के बराबर वार्षिक उत्सर्जन में कटौती करने में मदद मिलेगी।

rktvnews

केरल बजट 2026–27 : राजनीति और अर्थशास्त्र का समावेश।

rktvnews

Leave a Comment