RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

बिहार सरस मेला 2023: देश की संस्कृति,परंपरा और लोक शिल्प कलाओं से अभिभूत हो रहे लोग।

पटना/बिहार,18 दिसंबर।अपने हुनर को व्यवसाय में तब्दील करती हुई ग्रामीण महिलाएं आज कुशल उद्यमी के तौर पर अपनी पहचान बना रही हैं l ये वो महिलाएं हैं जिन्होंने हमारे देश की संस्कृति, परंपरा , लोक शिल्प, कलाकृतियाँ एवं देशी व्यंजनों को पुनर्जीवित करते हुए उसे बाज़ार में लाया है और फिर खुद भी आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर सशक्त हुई हैं l ग्रामीण शिल्पकारों और फिर कुशल उद्यमी बनने की दास्ताँ बिहार सरस मेला में प्रदर्शित है। जहाँ शिल्प, कलाकृतियाँ, संस्कृति, परंपरा धरोहर और देशी व्यंजनों का समागम दिख रहा है। बिहार सरस मेला के प्रति लोगों का आकर्षण देखते ही बन रहा है। आकर्षण का ही प्रतिफल है कि महज तीन दिनों में बिहार सरस मेला से लगभग 2 करोड़ रुपये के उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद-बिक्री हुई है।
बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति , जीविका के तत्वाधान में बिहार सरस मेला 15 से 29 दिसंबर 2023 तक गाँधी मैदान, पटना में सुबह 10 बजे से सायं 8 बजे तक आयोजित है l
बिहार समेत 22 राज्यों से आई स्वयं सहायता समूह से जुडी ग्रामीण महिला उद्यमी अपने-अपने प्रदेश की हस्तशिल्प, लोक कला , संस्कृति एवं व्यंजनों का प्रदर्शन एवं बिक्री कर रही है l
राष्ट्रीय स्तर के इस बहुउद्देशीय मेला में देश के कोने -कोने से महिला शिल्पकार एवं स्वरोजगारियों द्वारा देशी अंदाज में निर्मित उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद- बिक्री होगी। सरस मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण शिल्प एवं हुनर को प्रोत्साहन देना है l
बिहार के सभी 38 जिलों से लगभग 191 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी जीविका दीदियाँ सूक्ष्म उद्यमी के तौर पर उपस्थित हैं।अन्य राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखण्ड, केरला, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, ओडिशा,मध्य प्रदेश, जम्मू काश्मीर, कर्नाटक, आसाम, पॉन्डिचेरी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश एवं मणिपुर से स्वयं सहायता समूह की महिला उद्यमी एवं स्वरोजगारी अपने उत्पाद, व्यंजन एवं शिल्प को लेकर शिरकत कर रही हैं।बिहार सरस मेला के तीसरे दिन रविवार 17 दिसंबर को 70 हजार से ज्यादा लोग आये और लगभग 1 करोड़ रुपये के उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद-बिक्री हुई। महज 3 दिनों में लगभग 1 करोड़ 93 लाख रुपये के उत्पादों की खरीद-बिक्री हुई है l खरीद –बिक्री का आंकड़ा स्टॉल धारकों से लिए गए आंकड़ो पर आधारित होता है l
जीविका दीदियों द्वारा निर्मित मधुग्राम उत्पादक कंपनी के स्टाल से विभिन्न प्रजातियों यथा तुलसी, सहजन, सरसों, करंज, जामुन और लीची की मध् की मांग बढ़ी है l इसकी बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री जारी है। इसके साथ ही जीविका दीदियों द्वारा संचालित शिल्पग्राम उत्पादक कम्पनी के स्टॉल से बड़े पैमाने परिधानों एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी एवं बिक्री हो रही है।
व्यंजन परिसर में जीविका दीदी की रसोई के साथ ही व्यंजनों के विभिन्न स्टॉल पर शुद्ध, देशी एवं पौष्टिक व्यंजन का लुत्फ़ आगंतुक उठा रहे हैं।कॉफ्फेड के स्टॉल पर मछली और झींगा से बने नए प्रकार के व्यंजनों का स्वाद आगंतुक ले रहे हैं l
इसके साथ ही प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, परिचर्चा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक सरस मेला परिसर में आयोजित हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मुख्य मंच पर सुशीला श्रीकला के कलाकारों ने लोक गीत एवं गजल की प्रस्तुति की शिवम् द्वारा “खाली हाथ आया है खली हाथ जाएगा” की प्रस्तुति की गई l वहीँ गायक पंकज कुमार द्वारा “ये कागज की कश्ती वो बारिश की पानी” समेत कई गज़ल की प्रस्तुति ने समां बांधा।की बोर्ड पर मुन्ना रफ़ी , नाल पर अनिल कुमार एवं आक्टोपैड पर अशोक ने संगत दिया।मंच संचालक मो. गुलाम रहे।इससे पूर्व महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में विद्या केंद्र के कलाकारों द्वारा दहेज़ प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन पर गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई ।कलाकारों में शालू, पूजा, नीतू, गुड्डू, रत्नेश, विट्टू, मनोज, मुन्ना, दीपक एवं अभिषेकं रहे। तत्पश्चात कला संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वाधान में श्री कृष्ण-सुदामा नृत्य नाटिका एवं सुगम संगीत की प्रस्तुति की गई l
सेमिनार हॉल में जीविका एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के संयुक्त तथ्वाधन में बिहार में आने वाली आपदा एवं उससे बचाव के उपायों पर छ हर्चा हुई l इस कार्यक्रम में विषय विशेषग्य के तौर पर जीतेन्द्र तिवारी, कमल कान्त एवं पंकज कुमार, प्रबंधक, सामाजिक विकास , जीविका ने शिरकत की l तत्पश्चात जीविका द्वारा नवीनीकरण उर्जा से आधुनिक प्रयोग और संसाधनों पर चर्चा कार्यक्रम हुआ।इस कार्यक्रम में जे.वायर्स के प्रबंधक गौरव कुमार पाण्डेय ने सौर उर्जा से संचालित उपकरणों के बारे में जानकारी दी l सेमिनार कार्यक्रम की संयोजक अंशु शिंह हैं l
विभिन्न योजनाओं के प्रति आगंतुकों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों एवं बैंकों के स्टॉल भी सुशोभित हैं।
बच्चों के लिए फन जोन एवं पालना घर सजाये गए हैं। आगंतुकों के लिए सरस मेला परिसर में कैशलेश खरीददारी की भी व्यवस्था की गई है l
जीविका दीदियों द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से आगंतुकों एवं स्टॉल धारकों के लिए ग्राहक सेवा केंद्र की भी उपलब्धता है।पटना जिला अंतर्गत नौबतपुर से आई पुष्प देवी ग्राहक सेवा केंद्र सरस मेला परिसर में चला रही हैं l इनके केंद्र से प्रतिदिन लगभग 15 से 20 हजार रुपये की निकासी एवं एक लाख रुपये से अधिक की राशी स्टॉल धारकों द्वारा जमा किया जा रहा है l पुष्पा देवी शिवानी जीविका स्वयं सहायता समूह से वर्ष 2019 से बतौर बैंक सखी जुडी हैं l अपने नौबतपुर स्थित आई.डी.ऍफ़.सी. बैंक से सम्बद्ध ग्राहक सेवा केंद्र से प्रतिदिन 1 से डेढ़ लाख रुपये की जमा-निकासी करती हैं। ये डेढ़ सौ से ज्यादा बचत खाता का संचालन भी कर रही हैं l
बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ ही सतत जीविकोपार्जन योजना के बिहार में सफल क्रियान्वयन की झलक दिखेगी।अत्यंत गरीब परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान की बानगी भी सतत जीविकोपार्जन योजना समेत लगभग सभी स्टॉल पर प्रदर्शित हो रही है। बाइस्कोप देश की विरासत एवं संस्कृति से नई पीढ़ी को अवगत करा रहा है।सरस मेला परिसर में बने देशी सेल्फी ज़ोन सहज ही लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।आगंतुक खटिया, जांता और ओखल- मुसली चलाती महिला प्रतिबिम्ब के साथ सेल्फी अपने परिजनों और संगी-साथियों के साथ ले रहे हैं।

Related posts

सिक्किम के हर्बल ज्ञान को होम्योपैथिक अभ्यास के साथ एकीकृत करना: लोककथा सर्वेक्षण से अनुभव’ पर सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम।

rktvnews

उत्तराखंड:“एक देश- एक चुनाव” विषय पर संयुक्त संसदीय समिति के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर: वामदलों के राष्ट्रव्यापी फिलिस्तीनी एकजुटता दिवस के तहत निकला गया एकजुटता मार्च।

rktvnews

गिरीडीह:जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने दौसा में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

भोजपुर : डीएम और डीडीसी ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं अंतर्गत लाभुकों को लाभ किया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment