RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

पूर्वी चंपारण:सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत।

RKTV NEWS/मोतिहारी(पूर्वी चंपारण)03 अक्टूबर। गुरुवार को सांसद पूर्वी चम्पारण सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह के द्वारा आयोजित 01 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 का जिला स्तरीय समापन समारोह गांधी मैदान मोतिहारी में सम्पन्न हुआ। विभिन्न प्रखंडों से चयनित सैकड़ों खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। सांसद खेल महोत्सव-2025 में आठ खेलों एथलेटिक्स, कबड्डी, क्रिकेट, साइक्लिंग, वॉलीबॉल, तलवारबाजी, थांग-टा एवं कैरम खेल का आयोजन किया गया।
सांसद राधामोहन सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि भारत सरकार और बिहार सरकार खेल के प्रोत्साहन एवं खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए दृढ़ संकल्पित है। स्वस्थ एवं जागरूक समाज के लिए खेल की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। मोतिहारी में भी 29 करोड़ रुपए की लागत से मुंशी सिंह महाविद्यालय, एल एन डी महाविद्यालय एवं जिला स्कूल, मोतिहारी में इनडोर स्टेडियम एवं खेल अवसंरचनाओं के निर्माण की योजना स्वीकृत हो चुकी है।
मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि बिहार सरकार द्वारा मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना का प्रारम्भ करके खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बिहार सरकार के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में खेल के प्रोत्साहन एवं खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए दृढ़ संकल्पित है एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से खेल अवसंरचनाओं का विकास कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल स्पर्धा का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसके साथ ही बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल सम्मान एवं स्कॉलरशिप योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद पूर्वी चम्पारण सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान, नगर विधायक प्रमोद कुमार, गोविन्दगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, पिपरा विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, मछुआ आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला के विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष-सचिव डॉ आशुतोष शरण, जमिल अख्तर, मोहम्मद मोबसिर, अप्पु कुमार, अरविन्द कुमार, भानु प्रकाश, सिद्धार्थ वर्मा, शारीरिक शिक्षक अमित कश्यप, रवि कुमार, मनोज कुमार प्रसाद, रश्मी कुमारी आदि ने भाग लिया। उपस्थित अतिथियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Related posts

भोजपुर : बहोरनपुर ओपी व करनामेपुर ओपी को किया गया थाना में उत्क्रमित।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पाठ्य सामग्रियों का वितरण।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए MOU और उनकी ग्राउंडिंग (क्रियान्वयन) की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

कस्तूरबा गांधी की छात्राओं के साथ जिलाधिकारी ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार,छात्राएं हुई अत्यंत प्रसन्न!जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार देकर किया सम्मानित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष-2025 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया।

rktvnews

भोजपुर: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण और आरा को मुख्यालय बनाने की उठाई गई मांग।

rktvnews

Leave a Comment