RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं को तिलक लगाकर, चुन्नी ओढ़ाकर स्नेह पूर्वक कराया भोज।

मुख्यमंत्री निवास में हुआ कन्या पूजन।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)01 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन कर भोजन कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं का तिलक कर पांव पखारे। उन्होंने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर आरती की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें दुलार भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा और बड़े मनुहार से कन्याओं की रूचि के अनुरूप खीर, पूरी और मिष्ठान भी खिलाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को उपहार देकर उनका शुभाशीष लिया।

Related posts

देवघर:झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की बैठक परिसदन सभागार में आयोजित।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में एसबी कॉलेज की प्राचार्या डा पुनम कुमारी हुई सम्मानित।

rktvnews

अवसंरचना विकास परिव्‍यय में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि कुल 11,11,111 करोड़ रुपये निर्धारित।

rktvnews

नई दिल्ली:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की महापरिषद की 89वीं बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

नारनौल:डॉक्टर के हड़ताल के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग में 135 डॉक्टरों को तैनाती!किसी भी मरीज को अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं से नही रहने दिया जाएगा वंचित : सिविल सर्जन

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के गलचौर मे महिला सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment