RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने को ले अल्फा 114 ए रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा किया गया फ्लैग मार्च।

RKTV NEWS/दरभंगा ( बिहार)30 सितंबर।दुर्गा पूजा पर विशेष फ्लैग मार्च अल्फा 114 ए रैपिड एक्शन फोर्स एवं स्थानीय नगर थाना व लहेरियासराय थाना के पुलिस के द्वारा दरभंगा में पूजा पंडालो में घूम घूमकर जायजा लिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य है दुर्गा पूजा को जिला में शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मानना। मंगलवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र एवं नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों एवं मुख्य सड़कों पर एवं क्षेत्र में पूजा पंडालो की निगरानी एवं निरीक्षण टीम के द्वारा कंपनी के डीसी कृष्णा कुमार के नेतृत्व एवं रणधीर कुमार एसआई, नगर थाना के टीम के सहयोग से किया गया।
वही असामाजिक तत्वों में क़ानून का भय एवं आम नागरिकों में शांति के साथ बिना भय के दुर्गा पूजा मनायें। शांतिपूर्ण वातावरण में लोग दुर्गा पूजा का आनंद ले।
विधि व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के जवान अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सभी से सहयोग और अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया गया। पूजा पंडालो एवं सड़को पर सादे वर्दी में भी विशेष विभाग के पदाधिकारी एवं कमी लगातार 24 घंटे नजर बनाए हुए है. सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। सड़कों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ गाड़ियों एवं ठेला को सड़कों से हटाया गया और सड़क को खाली कराया गया। ताकि मेला घूमने वाले लोगो को किसी तरह का दिक्कत ना हो।। दरभंगा टावर चौक से फ्लैग मार्च निकाली गई। रैपिड एक्शन फ़ोर्स की टीम,दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा भी शख्त निर्देश दिया गया है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गोवा मुक्ति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया।

rktvnews

भोजपुर:वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में छूट के लिए 23 मार्च को होगा महाधरना : धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

राष्ट्रीय जनता दल,भोजपुर द्वारा “अंबेडकर परिचर्चा” के तहत भोजपुर के पीरो में किया गया आयोजन।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने भारतीय सेना की ताकत, तकनीकी क्षमता और शौर्य प्रदर्शन की सराहना की।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक संकट के बीच कृषि क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय वाजपेयी की प्रतिमा पर सांसद सोनी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment