RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:RVS पब्लिक स्कूल में डांडिया महोत्सव का हुआ रंगारंग कार्यक्रम।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 सितंबर।नवरात्रि 2025 के शुभ अवसर पर स्थानीय RVS पब्लिक स्कूल में डांडिया महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षकों के अलावा विद्यालय से जुड़े अभिभावकों सहित स्थानीय लोगों ने भी दर्शक के रूप में भाग लिया। इस बात की जानकारी विद्यालय के सह निदेशक डॉ कुमार विजयेश ने दी। इस कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए डॉ विजयेश ने बताया कि नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना के साथ ही सामूहिक समरसता का प्रतीक भी है जिसे ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन की ओर से नवरात्रि के इस पावन पर्व को सामूहिक रूप से मानने हेतु इस डांडिया महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया था। एम पी बाग स्थित RVS पब्लिक स्कूल की जुनियर शाखा में आयोजित इस डांडिया कार्यक्रम की खासियत यह रही कि इस कार्यक्रम के दौरान डांडिया नृत्य और अभिनय की प्रस्तुति नन्हें छात्र छात्राओं ने दी। रंग बिरंगे पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित इन नन्हे छात्रों ने अपनी नृत्य और अभिनय से उपस्थित रहे सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस से पहले विद्यालय की निदेशिका डॉ कांति सिंह, प्राचार्या अमृता कुमारी सिसोदिया तथा उप प्राचार्या शिवानी राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर के किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका प्रियता प्रसाद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार बाला ने किया। इस मौके पर आकाश प्रतीक, डॉ शकील अहमद, अंजली सिंह, पूजा देवी,मुस्कान कुमारी, पूजा सिन्हा, मनीष कुमार, विकास कुमार, शम्स जावेद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थें।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने निर्माणाधीन कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:रो. मंजीत आनंद बने रोटरी क्लब आरा के प्रेसिडेंट, पद ग्रहण कर बोले जन सेवा से क्लब होगा प्रतिष्ठित।

rktvnews

बिहार:”हर खेत तक सिंचाई का पानी” कार्यक्रम के तहत 149029 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता होगी पुनर्स्थापित।

rktvnews

डा नरेश पाण्डेय चकोर की जयंती पर, साहित्य-सम्मेलन में आयोजित हुआ नववर्ष-अभिनन्दन कवि-सम्मेलन।

rktvnews

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कल एक करोड़वां विशिष्ट दिव्यांगतापहचान-पत्र (यूडीआईडी) कार्ड प्रदान करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment