RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

धर्मेंद्र प्रधान ने “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत अरबिंदो भवन से मिट्टी एकत्र की।

कोलकाता/14 सितंबर।केन्‍द्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अरबिंदो भवन, कोलकाता में अरबिंदो घोष को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अंतर्गत अरबिंदो भवन से मिट्टी एकत्र की।
इस अवसर पर श्री प्रधान ने कहा कि श्री अरबिंदो के विचारों, आदर्शों और योगदान ने हमारे देश की नियति को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि वह औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त कराने वाली सबसे मजबूत आवाजों में से एक थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश पहल के एक हिस्से के रूप में कोलकाता में श्री अरबिंदो के जन्मस्थान से पवित्र मिट्टी इकट्ठा करने पर वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। ‘श्रेष्ठ भारत’ की उनकी कल्‍पना सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।
श्री प्रधान ने इस बात पर प्रकाश डाला कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, वास्तविक शिक्षा के बारे में श्री अरबिंदो की कल्‍पना के अनुरूप है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक समावेशी और रचनात्मक वातावरण प्रदान करती है। शिक्षा मंत्री ने अगले 25 वर्षों में विकसित भारत के लिए ‘पंच प्रण’ (पांच संकल्प) दोहराए। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान पूरे देश ने जाति और सम्‍प्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया। उन्होंने कहा, हमें देश के निर्माण, औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति, भारतीय संस्कृति और विरासत का समर्थन करने, राष्ट्रीय एकता का समर्थन करने और स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वालों को याद करने का संकल्प लेना चाहिए।
एकत्रित मिट्टी दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका का हिस्सा होगी।

Related posts

खान मंत्रालय द्वारा महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी की पहली किश्त की शुरूआत।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई JSLPS की समीक्षा बैठक – ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और प्रोसेसिंग यूनिट्स पर रहा मुख्य फोकस।

rktvnews

राजस्थान :राज्य सरकार 5 से 20 जून तक चलाएगी ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयन्ती आयोजित।

rktvnews

गोपालगंज:बिहार विधान सभा सदस्य सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में कृषि उद्योग विकास समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन की पहल तेज।

rktvnews

Leave a Comment