RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है : उप विकास आयुक्त

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)25 सितंबर।आज जिला प्रशासन भोजपुर द्वारा जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत “श्रमदान – एक दिन, एक घंटा, हम सब साथ” कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट घाट, आरा में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), मेरा युवा भारत एवं गंगा दूत संगठन से जुड़े सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त भोजपुर, गुंजन सिंह ने की। इस मौके पर जिला ग्रामीण अभिकरण के निदेशक मनोरंजन कुमार पांडे, जिला समन्वयक रंजय बैठा, जिला गंगा समिति के परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त भोजपुर द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी हम सबकी है। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी साझा जिम्मेदारी है। हमें आज जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करना होगा। किसी भी देश की शक्ति उसकी युवा पीढ़ी होती है। उपस्थित प्रत्येक युवा को अपने व्यवहार में स्वच्छता को शामिल करना होगा। जब तक हम अपने आचरण में बदलाव नहीं करेंगे, तब तक स्वच्छता की क्रांति को सफल नहीं बना सकते। इसलिए आज से ही हमें सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने आसपास के सार्वजनिक स्थानों की सफाई अवश्य करनी चाहिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सलाहकार (तरल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन), जिला सलाहकार (सूचना, शिक्षा एवं संचार), वाटर फॉर पीपुल के जिला समन्वयक भोजपुर, एनसीसी की सीनियर जी.सी.एल. बिमला कुमारी, सूबेदार अमृतपाल सिंह, हवलदार राजेश कुमार एवं बड़ी संख्या में उपस्थित युवा शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) तथा नगर निगम आरा के कर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार (जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति भोजपुर) ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रंजय बैठा (जिला समन्वयक, जिला जल एवं स्वच्छता समिति भोजपुर) द्वारा दिया गया।

Related posts

भोजपुर:आरा रोटरी क्लब द्वारा किया गया कलसुप और नारियल का वितरण।

rktvnews

भोजपुर:बिहार दिवस पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक और खेल प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का रघुपति यादव ने किया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

इंदौर:सशस्त्र सेना झण्डा निधि में पटेल मोटर्स के संस्थापक ने दिया 1 लाख 51 हजार रुपए का योगदान।

rktvnews

Leave a Comment