
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भोजपुर द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम तहत शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन आरा रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विभु जैन ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, आरा विधानसभा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह और बड़हरा विधानसभा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि आज हम अपने सभी कामों को अधूरा छोड़ समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्य में स्वयं भूमिका निभाई है और रक्त दान कर समाज को एक नया संदेश और छोटा सा प्रयास समाज के प्रति करने का कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे। आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रक्तदान महादान हैं। हम सभी को रक्तदान के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। और युवा मोर्चा के टीम ने सहरानीय कार्य करने का एक अच्छा पहल किया हैं।
जिससे गंभीर और अति आवश्यक मरीज को रक्त आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। आज युवाओं ने युवा मोर्चा के बैनर तले समाज को एक अच्छी वैचारिक उद्देश्य देने का कार्य किया। वहीं उपस्थित रहे बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि रक्तदान शिविर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाया गया है जहां पर हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर रहे हैं। जहां पर युवाओं के बीच सराहनीय कार्य युवा मोर्चा के द्वारा किए जा रहे हैं। इन्होंने बताया कि रक्तदान करने से कहीं कोई कमजोरी नहीं बल्कि और नई ऊर्जा और नया रक्त का संचार होता है ।जिला अध्यक्ष विभु जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर युवाओं ने अपना खून देकर राष्ट्र के प्रति समर्पित एक नया संदेश और जन्मदिन को यादगार बनाने का कार्य किया है।रक्त दान करनेवालों में दुर्गा राज, विभु जैन,सरिता श्रीवास्तव, निशांत नायर, संजीव सिंह, रोहित सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, चुन्नू पांडे, अभय सिंह ,आदित्य प्रकाश नमन जैन , सतीश सिंह, संजीव राय ,पंकज सिंह अंकित प्रियदर्शी ,प्रियांभू उर्फ मुरारी विनीता सिंह और रविषेक कुमार के सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।सहयोगकर्ता कुमार मंगलम, भाई बरमेश्वर,संजय टाइगर , कौशल विद्यार्थी, ममता सिंह, पंकज प्रभाकर, निशांत सेंगर, जीतू चौरसिया, हारेराम चंद्रवंशी,अरविंद पांडे,ददन चौरसिया,करोड़पति सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री उमंग चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक विराट, हर्षराज मंगलम, जिला मंत्री प्रियांशु श्रीवास्तव, विकास तिवारी रत्नेश नंदन , मनीष गुप्ता, हैप्पी तिवारी, गौतम श्रीवास्तव, धीरज सोनी और राहुल सिंह आदि रहे।
रेड क्रॉस की ओर से सारे कार्यक्रमों का मॉनेटरिंग सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ,डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ,चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर बीपी सिंह डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह आदि संचालन में लगे रहे। रेड क्रॉस के सहयोगी में मनोज कुमार साह धर्मेंद्र कुमार पांडे माधुरी सिंह सुमन कुमारी प्रभात मिश्रा वीर बहादुर ओमप्रकाश संतोष कुमार सागर कुमार इंदू कुमारी राजेश सिंह आदि रहे।
