RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सवर्ण समाज को देश में दोयम दर्जे का बना दिया गया है नागरिक : सवर्ण क्रांति सेना

सवर्ण क्रांति सेना ने संगठन विस्तार को ले आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मेलन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 सितंबर।आज जमीरा कोठी मारुति नगर (आरा ) में राष्ट्रीय सवर्ण क्रांति सेना के संगठन विस्तार हेतु कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सवर्ण समाज को एक करने और सवर्ण समाज के उत्थान के लिए बाते हुई। इस संगठन के मुख्य वक्ताओं ने सवर्ण समाज के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ आपत्ति जताते हुए आवाज बुलंद किया। जिसमें मुख्य रूप से कहा गया कि सवर्ण समुदाय को इस देश में दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया गया है। संगठन के लोगों द्वारा अपने समाज के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी आक्रोश व्यक्त किया गया क्योंकि उनके द्वारा समाज की आवाज देश की संसद और राज्य के विधान मंडल में नहीं उठाया जा रहा है। वही वक्ताओं ने आरक्षण के खिलाफ खासकर ews में सवर्ण समाज के बच्चों के लिए आयु में छूट और जमीन संबंधित प्रतिबंध को हटाने की मांग की । सवर्ण क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम सिंह ने जातिगत आरक्षण और ews पर विस्तार से आवाज उठाई। उन्होंने कहा की आवाज को सरकार तक पहुचाने के लिए रैली, धारना प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कानून के दायरे में रहते हुए सरकार तक आवाज पहुचाने का काम किया जाएगा। बैनर तले उपस्थित मुख्य वक्ताओं में निर्मल सिंह शक्रवार राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सेना, राजपूत पंचायत के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, क्षत्रिय करनी सेना जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, पूर्व मुखिया बिनोद सिंह, श्रवण कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, हरखेन सिंह, ब्रजेश सिंह, अजय कुमार सिंह प्रिन्सिपल पनवारी डिग्री कॉलेज, यशवंत सिंह इत्यादि ने अपना विचार व्यक्त किया।

Related posts

भक्ति ही मुक्ति का श्रेष्ठ साधन है: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

राजस्थान:सिंगापुर को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के ‘पार्टनर कंट्री’ बनने का आमंत्रण।

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

जन सुराज अभियान में हो रहे खर्चे को लेकर प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला।

rktvnews

नारनौल:मनुष्य के जीवन में पहला गुरू उसके माता-पिता होते हैं: विपिन शर्मा

rktvnews

वैशाली:चुनाव तिथि की घोषणा के बाद जिलाधिकारी की संयुक्त प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment