RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 13 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर सुशीला कार्की को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोहराया कि भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

“मैं माननीय श्रीमती सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

“नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की जी को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

“नेपालको अन्‍तरिम सरकारको प्रधानमन्त्रीको रूपमा पदभार ग्रहण गर्नुभएकोमा सम्माननीय श्रीमती सुशीला कार्कीज्यूलाई हार्दिक शुभकामना। नेपालका दाजुभाइ तथा दिदीबहिनीहरूको शांति, प्रगति र समृद्धिप्रति भारत पूर्ण रूपमा प्रतिबद्ध छ।”

Related posts

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात- शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार: मुख्यमंत्री

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर फाइटर्स की कमांडों सुनैना ने गर्भावस्था के 7वें महीने तक की जंगल गश्त।

rktvnews

राजस्थान:लंबित तथा प्रक्रियाधीन भर्तियों को शीघ्र पूरा करें : मुख्य सचिव

rktvnews

मुख्यमंत्री का कोचिंग संचालकों के साथ संवाद कार्यक्रम!विद्यार्थियों को तनावमुक्त तथा सुरक्षित माहौल मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:ओपन जूडो चयन प्रतियोगिता में सोनी कुमारी प्रथम स्थान लाकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 5800 करोड़ रूपए लागत वाली 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं भूमि-पूजन।

rktvnews

Leave a Comment