RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने मसलिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरोरायडीह का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)10 सितंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को मसलिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरोरायडीह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का जायजा लिया और बच्चों से पढ़ाई-लिखाई की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त ने विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया और कहा कि बच्चों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में बाउंड्री वाल के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया ताकि विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिक्षकों से कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थिति पंजी, नामांकन स्थिति और कक्षाओं में हो रही पढ़ाई की समीक्षा भी की। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है और हर बच्चे तक बेहतर शिक्षा पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय की कमियों को दूर करने के लिए शीघ्र कार्रवाई करें। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना हमारी साझा जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी शिक्षक एवं अधिकारी गंभीरता से कार्य करें।

Related posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जी-20 देशों से दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए “मतभेदों से ऊपर उठने” और एक परिवार की भावना से वैश्विक कल्याण के लिए कार्य करने का आग्रह किया।

rktvnews

वर्तमान आर्थिक विकास पर छात्राओं के बीच हुआ क्विज प्रतियोगिता!भारत विश्व का पांचवा विकासशील देश बना:डा सुप्रिया झा

rktvnews

बागपत:वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में HPV एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजि।

rktvnews

दिल्ली के कंस्ट्यूशन क्लब में वीर कुंवर सिंह विजयतोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

rktvnews

कांग्रेस के बाद राजद ने थामा शिक्षकों का हाथ!राजद नेता प्रिय रंजन हुए धरने में शामिल।

rktvnews

नाग पंचमी के अवसर पर पूजा संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment