
RKTV NEWS/पटना ( बिहार)06 फ़रवरी।आज लाल बहादुर शास्त्री, राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से वर्ष 2024 बैच के देश भर से चुने हुए प्रशिक्षणरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल 18 प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा भारत भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में बापू टावर का परिभ्रमण किया गया।
इस अवसर पर कुमार रवि, सचिव, भवन निर्माण विभाग-सह-अध्यक्ष बापू टावर कार्यकारिणी समिति द्वारा प्रशिक्षु आई.ए.एस. पदाधिकारियों के ग्रुप-लीडर दिप्ती रोहेला एवं उनकी टीम को बापू टावर का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
