RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:सरकार हर कदम पर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है : मुख्यमंत्री

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)30 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उच्चाधिकारियों, समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस विभाग के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर कदम पर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों को तत्काल ₹05-05 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय पर राशन एवं आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाएँ। नदियों के जल स्तर की निरंतर निगरानी की जाए तथा बंद पड़ी सड़कों को शीघ्रता से खोला जाए।
मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी पर आए मलबे को हटाने के लिए मशीनों का उपयोग करने और मलबे का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही सभी सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य में तेजी लाई जाए। 15 सितंबर के बाद चारधाम यात्रा में अपेक्षित तेजी को देखते हुए समस्त व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौसम की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए निरंतर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

Related posts

66 वें नेशनल स्कूल गेम्स का समापन जयपुर की सानिया खान ने टेनिस सिंगल्स में भी जीता रजत।

rktvnews

भोजपुर:राजकीय शहीद समारोह में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर : जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 90 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के मतदाताओं का किया जा रहा सत्यापन।

rktvnews

आत्मिक शुद्धी त्याग और अल्लाह के प्रति समर्पण का पर्व है रमजान: सरफराज खान

rktvnews

नेपाल के उपराष्ट्रपति से मिले डा अनिल सुलभ।

rktvnews

चतरा:लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment