RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पटना:लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर उन्हें दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)15 दिसम्बर।लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन पटेल चौक, चितकोहरा पुल के निकट सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा प्रांगण में किया गया। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व० सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा दी गई त्याग, बलिदान को याद करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

Related posts

नारनौल: जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने किया ईवीएम की कमीशनिंग के कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने बहराइच में मानव-वन्य जीव संघर्ष में मृतकों तथा घायलों के परिवारों के साथ भेंट की।

rktvnews

भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब ने आरा क्रिकेट अकादमी बी को 58 रनों से हराया।

rktvnews

भोजपुर:अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कार्पियो ने तीन बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत एक जख्मी।

rktvnews

रायपुर : नवीन औद्योगिक नीतियों से सँवरेगा छत्तीसगढ़: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

rktvnews

आईआईएम बेंगलूर के अध्ययन में जल जीवन मिशन की 2.82 करोड़ व्यक्ति-वर्ष रोजगार सृजन क्षमता का आकलन किया गया है।

rktvnews

Leave a Comment