RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जून।विद्या भवन आरा के सभागार में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पदाधिकारी, कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 11/6/2024 से 14/ 6/ 2014 तक विद्या भवन के सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर ई एस आई सी बिहटा के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में शरीर के विभिन्न अंगों के जुड़े हुए डॉक्टर उपस्थित रहेंगे, जिसमें मुख्य रूप से दात, आंख, पेट , मस्तिक इत्यादि से संबंधित बीमारियों की जांच की गई।
जिला विकास शाखा की प्रभारी पदाधिकारी अशमा खातून ने कहा की यह जिला अधिकारी और उप विकास आयुक्त महोदय की एक सराहनीय प्रयास है ।उन्होंने कहा कि बहुत सारे ऐसे कर्मी है जो व्यस्ततम जीवन में अपने शरीर और शरीर के अंदर होने वाली बीमारियों से अनभिज्ञ रहते हैं।अगर सही समय पर उनको सही चिकित्सीय सलाह अगर दी जाए तो उनकी जिंदगी में आने वाले बड़े रोगों से निजात दिलाया जा सकता है। शिविर में मुख्य रूप से , डॉ प्रतीक निशान असिस्टेंट प्रोफेसर (आई) डॉ अंबिका शाश्वत सीनियर रेसिडेट (सीएम) डॉ विकास जे आर डेंटल ,डॉक्टर अभिषेक एस आर डेंटल,डॉक्टर श्याम ड एच डेंटल, बिट्टू कुमार न ओ (ओबीजी), डॉ सरफराज अली ऑर्थो, अमित कुमार एम एस डब्ल्यू कम्युनिटी मेडिकल आज के शिविर में विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस निःशुल्क शिविर में कुल 90 से अधिक अधिकारी और कर्मियों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया।

Related posts

भक्ति के विरोधी को ज्ञान की प्राप्ति हो ही नहीं सकती : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

“5 साल की कुर्सी बनाम 60 साल की नौकरी: पेंशन का पक्षपात”

rktvnews

दुमका:उपायुक्त के निर्देश के आलोक में डीएमओ की कार्रवाई,शिकारीपाड़ा में Rachana Raj Transport Associates Private Limited सील।

rktvnews

भोजपुर:बखोरापुर काली मंदिर में बाढ़ पीड़ितों को दिया गया राहत सामग्री।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने जनता दरबार में की जन सुनवाई।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: शरद पूर्णिमा के अवसर पर महुली गंगा घाट पर गंगा आरती का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment