RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

चतरा जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में राज्य स्तरीय “रेल परीक्षा” का सफल आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)07 अगस्त।आज चतरा जिला अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित 1568 सरकारी विद्यालयों में एक साथ राज्य स्तरीय “रेल परीक्षा” (Regular Assessment for Improvement Learning) का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक प्रगति का आकलन करना तथा समयबद्ध ढंग से पाठ्यक्रम की पूर्ति सुनिश्चित करना है। कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विषयों की परीक्षा का आयोजन एक ही दिन में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला उपायुक्त, चतरा के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में नामित जिला स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बीआरपी, सीआरपी, एडीपीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया* तथा परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित की गई।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के कुशल समन्वय तथा शिक्षकों एवं छात्रों के सहयोग से यह परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related posts

डीएआरपीजी विभाग के सचिव ने विशेष अभियान 4.0 की समीक्षा के लिए जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग का दौरा किया।

rktvnews

चतरा :सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं विभिन्न आयोगों में लंबित वादों की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:आरएसजीएल ने 25 हजार से अधिक नागरिकों को ग्रीन एनजी-क्लीन एनर्जी सुविधा से जोड़ा।

rktvnews

पटना:62.27 करोड़ रुपए के निवेश से IA बरियारपुर में स्थापित होगी आधुनिक PEB Fabrication इकाई।

rktvnews

बागपत:संकोच टूटा, समाधान आया: बागपत बना री-यूज़ेबल पैड मॉडल लागू करने वाला पहला जिला।

rktvnews

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल 18 नामांकन पत्र।

rktvnews

Leave a Comment