RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न.

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)18 अगस्त।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिले में हो रहे अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से संचालित किसी भी क्रशर को तत्काल प्रभाव से सील किया जाए और आवश्यकता अनुसार डोजरिंग की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। की गई प्रत्येक कार्रवाई का जियो-टैग्ड फोटो प्रमाण के रूप में उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
बैठक में यह भी बताया गया कि जिले के 31 बालू घाटों के नीलामी की प्रक्रिया प्रगति पर है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नीलामी की तैयारी पूरी तरह पारदर्शी ढंग से तथा सभी निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए की जाए। उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक घाट का स्थल निरीक्षण वे स्वयं करें और आवश्यकतानुसार प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।
इस बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राज्यपाल द्वारा वन और पशुपालन विभाग की समीक्षा!शासन की योजनाओं का लक्ष्य वंचितों का उत्थान : राज्यपाल पटेल

rktvnews

सीडीएस ने रण संवाद में विशेष बलों के संचालन और एयरबोर्न एवं हेलीबोर्न अभियानों के लिए संयुक्त सिद्धांत जारी किए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

भोजपुर:बलात्कार पीड़ित परिवार से मिले भाजपा सांसद डॉ. भीम सिंह,कहा दोषियों को फाँसी हो।

rktvnews

वर्ष 2024 : संविधान और आंबेडकर की केंद्रीयता का वर्ष।

rktvnews

विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेला परिसर में पहली बार होगा दिवाली मेले का आयोजन!3 नवंबर से 10 तक चलेगा मेला

rktvnews

Leave a Comment