RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

भोपाल /मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद )16 अगस्त।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई की 194वीं जयंती पर भोपाल के माता मंदिर चौक स्थित उनकी प्रतिमा और छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई ने अपना जीवन देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रानी अवंतीबाई भारतीय इतिहास की वह वीरांगना थीं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध डटकर संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वे सदैव समाज को साहस, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देती रहेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 1857 की क्रांति में मातृभूमि के लिए समर्पित, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उन्हें नमन है, उनका वंदन है। उन्होंने कहा कि पराक्रम, शौर्य और रणकौशल से रानी अवंतीबाई ने दमनकारी अंग्रेजी हुकूमत की नींद उड़ा दी थी और जन-जन को स्वतंत्रता के लिए जागृत किया। उनके ऋण से देश कभी उऋण न हो सकेगा।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, समाजसेवी हितानंद शर्मा, रवीन्द्र यति सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

राजस्थान:बरसों का इंतजार हुआ खत्म, नागरिकता के साथ मिली पहचान! अतिरिक्त जिला कलक्टर ने 14 पाक विस्थापितों को प्रदान की नागरिकता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 मार्च 26

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

भारत के उभरते लीडर्स पर दुनिया की नजर, रिलायंस के साथ ‘TIME100 Next’ की शुरुआत।

rktvnews

थाना अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारी लड़की पर चलाया था डंडा, हटाए गए थाना अध्यक्ष पद से! कार्रवाई हेतु शाहाबाद डीआईजी को प्रतिवेदन समर्पित।

rktvnews

Leave a Comment