कांग्रेस जिला कार्यालय में किसान प्रकोष्ठ के नवमनोनित जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 अगस्त।आज भोजपुर जिला कांग्रेस मुख्यालय शहीद भवन, आरा में भोजपुर जिला कांग्रेस अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश चंद्रवंशी की अध्यक्षता में, भोजपुर जिला किसान प्रकोष्ठ के नवमनोनीत अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. डॉ. विजय कुमार उपस्थित रहे। समारोह का संचालन भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुखिया उपेंद्र कुमार सिंह ने किया।
समारोह की शुरुआत नवमनोनीत अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के सम्मान से हुई, जहाँ उन्हें अंगवस्त्र एवं फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी गई।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. विजय कुमार ने किसानों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की दोहरी नीति अब असहनीय हो चुकी है। उन्होंने जोर दिया कि किसानों के संघर्ष को जन आंदोलन का स्वरूप देना होगा और न्याय एवं सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर समर्पित भाव से लड़ाई लड़ेगी।
इस अवसर पर बतौर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सह भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कल सासाराम में होने वाले आदरणीय नेता, युवाओं की धड़कन, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में दल-बल के साथ पहुंचें।
वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि आज किसानों के प्रति सरकार का रवैया ढुलमुल और उदासीन हो गया है। किसानों की आय, सम्मान और भविष्य को लेकर सरकार की कोई ठोस नीति नहीं है, जिसके कारण खेती-किसानी हाशिए पर चली गई है और नई पीढ़ी इससे दूर हो रही है।
अपने स्वागत भाषण में नवमनोनीत किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने सभी आगत अतिथियों का अभिनंदन करते हुए आश्वासन दिया कि वे किसानों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे तथा किसी भी परिस्थिति में कार्यकर्ताओं और किसानों को निराश नहीं करेंगे।
इस भव्य स्वागत समारोह में भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम, प्रो. डॉ विजय कुमार, प्रो. सुरेंद जी, प्रो. बलिराज ठाकुर, राजेश पासवान, हेमंत कुमार, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, उपेंद्र सिंह, ब्रह्म प्रसाद यादव, घनश्याम उपाध्याय, डॉ कुमार जितेन्द्र, रजी अहमद, ओ.पी. सिंह, प्रो. डॉ तबस्सुम बानो, श्रीधर तिवारी, प्रो निर्मल सिंह, भानु प्रताप सिंह उर्फ मुकुल, लाल मोहन सिंह शत्रुघ्न, संपत सिंह, चितरंजन सिंह मुन्ना, बिहारी सिंह, देव कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, प्रमोद राय, रमेश कुमार, कृष्ण मोहन शर्मा, लव कुमार सिंह, आदित्य नारायण सिंह सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

