RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 30 बिहार बटालियन में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)15 अगस्त।देश केव79 वें स्वाधीनता दिवस पर आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के सुबेदार मेजर दुबराज साहु की अध्यक्षता में एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा तिरंगा झण्डा फहराया गया। मेजर साहू ने कहा की इस मौके पर दिल्ली के लाल किला मैदान में देश के प्रधान मंत्री ध्वजारोहण करते है तथा देश को सम्बोधित करते है।सुबेदार मेजर दुबराज साहु ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा देशवासियों को यह संदेश दिया की हम उन शहीदों को प्रणाम करते है, जो मीट गये देश पर हम उनको सलाम करते है, हमारी स्वतंत्रता सभी देशवासियों के लिये गौरव की बात है। सुबेदार मेजर ने बताया की हमें आजादी दिलाने के लिये हमारे देश के कई जवान शहीद हो गये, उन्होंने कहा की समाज सेवा और विपदा की घड़ी में भी मानवता की सेवा एन.सी.सी कैडेटों द्वारा दिया जाता है। इस मौके पर भारी संख्या में एन.सी.सी कैडेटों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर 30 बिहार बटालियन के पी.आई सुबेदार अरविन्द कुमार सिंह, सुबेदार महेश प्रसाद, सुबेदार मुकेश कुमार, नायब सुबेदार सी.एस.सिहं, नायब सुबेदार धीरज सिंह, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, सी.एच.एम. नितीस कुमार, सी.एच.एम बलबेन्दर सिंह, सी.एच.एम सुमन सौरभ, सी.एच.एम हरेन्द्र कुमार, सी. एफ.एन. आलोक रंजन सी.एच.एम. नवीन कुमार और सभी सिविल स्टाफ मौजूद रहें।

Related posts

बक्सर:योग अभ्यास से NCC कैडेटों के प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत।

rktvnews

राजस्थान:समाज और राष्ट्र के लिए जो कार्य करते हैं वही महान होते हैं:राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज के छात्र का इंडसइंड बैंक द्वारा स्कॉलरशिप हेतु चयन पर प्राचार्या ने दी बधाई।

rktvnews

चतरा:77वें गणतंत्र दिवस पर जिले में भव्य एवं गरिमामय आयोजन।

rktvnews

अटल नवाचार मिशन ने भारत के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए तीन अभिनव संसाधन लॉन्च किए।

rktvnews

पटना : 28 मार्च को सहाय सदन मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का होगा भव्य अभिनंदन।

rktvnews

Leave a Comment