RK TV News
खबरें
Breaking News

गौरी,शंकरजी का पूजन व तिलकोत्सव संपन्न, विवाह संस्कार है सौदा नहीं : आचार्य धर्मेन्द्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 फ़रवरी ।24 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित गौरीशंकर विवाह महोत्सव अन्तर्गत शिवशक्ति पीठम् गौरीशंकर विवाह महोत्सव आश्रम जी.पी. एस.परिसर ब्रह्मपुर में वैदिक व पारंपरिक रीति से गौरी पूजन और शंकर पूजन सहित शंकर भगवान का तिलकोत्सव पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के कृपापात्र ज.गु.रा.आचार्य धर्मेन्द्र जी के संयोजकत्व में संपन्न हुआ पारंपरिक मांगलिक गायन और वैदिक मंत्रोच्चार से महौल दैविक बन गया।इस अवसर पर भोजपुरिया महंथ त्रिलोकी बाबा, शशि भूषण शास्त्री अयोध्या , विशंभर दास अयोध्या प.अनिल शास्त्रीत्रिगुण शास्त्री,आचार्य शिवजी पान्डेय हस्तिनापुर से पधारे रघुनंदन रामानुज वैष्णव ने विवाह संस्कार के संवर्धन पर बल दिया। आचार्य धर्मेन्द्र ने कहा कि विवाह संस्कार सनातन संस्कृति का प्राण है।विवाह को विवाह ही रहने दिया जाय,व्यापार बनने से रोकना होगा,विवाह संस्कार है सौदा नहीं.. यह काम समाज को ही करना होगा,केवल कानून से नहीं ,करूणा का संबल चाहिए।

Related posts

देवघर:विकास भवन सभागार में पेंशन अदालत का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूर्ण।

rktvnews

भोपाल:रोशनी के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा पॉवर हाउस सारनी।

rktvnews

दरभंगा:सिंहवाड़ा के रामपुरा के एम.बी.डी. कॉलेज परिसर में प्रभारी डी.एम. के नेतृत्व में जन-संवाद का किया गया आयोजन।

rktvnews

एनएचआरसी ने पंजाब के बठिंडा में लोगों के एक समूह के कथित हमले में लगी चोटों के कारण जिम्बाब्वे के एक छात्र की मृत्यु का स्वतः संज्ञान लिया है।

rktvnews

भोजपुर : पागल कुत्ते ने दर्जनो को काट किया जख्मी😲

rktvnews

Leave a Comment