RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:खुशियों की दास्तां:लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली राशि, महिलाओ का बढा रही सम्मान।

उमरिया/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)05 फरवरी।प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की बहनों को आर्थिक, सामाजिक एवं पारिवारिक रूप से सशक्त बनाकर आत्म निर्भर बनाने हेतु शुरू की गई लाड़ली बहना योजना उनके जीवन में मील का पत्थर साबित हो रही है ।
करकेली विकासखंड के ग्राम पंचायत लोढ़ा निवासी शशि यादव पति रामबलि यादव ने बताया कि छोटे छोटे कार्याे के लिए हमें परिवार के मुखिया या पति पर आश्रित रहना पडता था। घर की आय कम होने के कारण कई बार वे लोग हमारा सहयोग नही कर पाते थे । प्रदेश सरकार के मुखिया एवं मुख्य मंत्री डा मोहन यादव ने हर माह 1500 रूपये की राशि खाते में अंतरित कराकर हमारा सम्मान बढा दिया है । अब हमें अपने बच्चों की पढाई, घर गृहस्थी की आवश्यकताओ, स्वास्थ्य जैसी आवश्यकताओ के लिए किसी पर निर्भर नही रहना पड़ता। इसके साथ ही उन्हे राशन का भी लाभ मिला है । इसके लिए उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

Related posts

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण हेतु प्राप्त आपत्तियों पर हुआ विमर्श।

rktvnews

जिलाधिकारी सारण ने स्वतंत्रता दिवस पर चौकीदार मृतकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सहित आपदा आश्रित के बीच अनुग्रह राशि एवं जिले के इंटर व मैट्रिक के टॉपर छात्रों को किया सम्मानित।

rktvnews

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने संविधान दिवस- 2023 मनाया

rktvnews

रक्षा मंत्री ने भारतीय नौसेना कार्मिकों के व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ाने के लिए कोच्चि में समेकित सिमुलेटर परिसर ‘ ध्रुव ‘ का उद्घाटन किया

rktvnews

गिरीडीह:आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:रेल दुर्घटना के घायलों की हालत की जानकारी लेने सदर अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment