RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत की नेपाल और मालदीव के साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

नेपाल को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने का भारत सरकार का आश्वासन।

कृषि अनुसंधान, लाइवस्टॉक एवं एग्रो-क्लाइमेटिक परिस्थितियों पर सहयोग को लेकर सहमति।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 फरवरी।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में 12, सफदरजंग रोड स्थित अपने आवास पर नेपाल के कृषि एवं पशुधन मंत्री डॉ मदन प्रसाद परियार एवं मालदीव के कृषि एवं पशु कल्याण राज्य मंत्री अहमद हसन दीदी से सौजन्य भेंट की। बैठक के दौरान भारत, नेपाल और मालदीव के बीच कृषि क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि नेपाल और मालदीव भारत के घनिष्ठ मित्र राष्ट्र हैं और इनके साथ भारत के संबंध केवल द्विपक्षीय ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं भावनात्मक भी हैं। बैठक में कृषि अनुसंधान, उन्नत बीज, लाइवस्टॉक, मृदा स्वास्थ्य तथा एग्रो-क्लाइमेटिक परिस्थितियों के अनुरूप कृषि विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में यह जानकारी दी गई कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पूसा, नई दिल्ली में कृषि के क्षेत्र में हो रहे उन्नत अनुसंधान कार्यों का लाभ नेपाल एवं मालदीव के कृषि क्षेत्र की उन्नति में भी दिया जाएगा। नेपाल को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन भारत सरकार द्वारा दिया गया।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में पहले से एक समझौता ज्ञापन मौजूद है, जिसके तहत दोनों देश मिलकर कई क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और इस सहयोग को और विस्तार देने पर सहमति बनी है। लाइवस्टॉक के क्षेत्र में भी व्यापक चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान भारत–नेपाल के बीच एक संयुक्त वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया था जिसके माध्यम से कृषि सहयोग को और प्रभावी बनाया जाएगा। मालदीव के साथ भी उसकी विशिष्ट एग्रो-क्लाइमेटिक परिस्थितियों के अनुरूप मृदा, उन्नत बीज, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट, मालदीव के कृषि एवं पशु कल्याण मंत्रालय के स्थायी सचिव मोहम्मद अनीस और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

और अब कॉरपोरेट जिहाद : आखिर नफरत की आग कब बुझेगी?

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की डीआरडीए सभागार में सदर अनुमंडल नवादा के मुखिया के साथ समीक्षात्मक बैठक

rktvnews

STS.V इंटरनेशनल स्कूल ने 10वीं एवं 12वीं के टापर्स को किया सम्मानित।

rktvnews

इस दिवाली को करें डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के फॉरएवरमार्क अवंती कलेक्शन की सर्वश्रेष्ठ बिक्री वाली ज्वेलरी के साथ रौशन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 अक्टूबर 24

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 अप्रैल 25

rktvnews

Leave a Comment