RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर चल रहे जिला स्तरीय काउंसलिंग का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर चल रहे जिला स्तरीय काउंसलिंग कार्य का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने सहायक आचार्य (6-8 वर्ग) पद के लिए चल रहे काउंसलिंग को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित किया कि सरकार का आदेश विज्ञापन प्रकाशन में दिए गए मानदंड तथा नियुक्ति नियमावली के नियमों को शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें।
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु बनाए गए हेल्प डेस्क द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। ज्ञात हो कि सफल घोषित और अनुशंसित कुल 94 अभ्यर्थियों की 11 और 12 अगस्त 2025 को समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।

दस्तावेजों का किया जा रहा है सत्यापन

काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ-साथ दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियों की जांच की जा रही है। ये दस्तावेज दो अलग-अलग फोल्डरों में क्रमवार जमा किये जा रहे हैं। जिन पर अभ्यर्थी का नाम, अनुक्रमांक, विषय, पिता का नाम और श्रेणी स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। दस्तावेजों की जांच के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है, तो मौके पर ही सुधार का विकल्प दिया जाएगा, लेकिन अंतिम निर्णय प्रशासनिक मानकों पर आधारित होगा। इसके अतिरिक्त दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापन पत्र जारी किए जाएंगे और उन्हें संबंधित विद्यालयों में नियुक्त कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संचालित की जा रही है। उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर शिक्षा विभाग और चयन आयोग समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है, ताकि जिले के सरकारी विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की बहाली जल्द से जल्द पूरी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमर प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित विभाग अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:प्रशिक्षण शुरू कराने हेतु जिलाधिकारी से मिलकर ग्राम रक्षा दल प्रतिनिधिमंडल ने किया अनुरोध: गौतम सिंह

rktvnews

आगामी बिहार चुनावों में धनबल के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश जारी किए।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनो की समस्याएँ।

rktvnews

झारखंड: चतरा:जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में दस हजार से अधिक लोगों द्वारा बनाई जाएगी 330×210 वर्ग फिट की मानव कलाकृति।

rktvnews

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना — किसान का काम करते हुए अंग-भंग या मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये तक की सहायता, अब तक 11 हजार 777 पीड़ित किसानों को मिला 176 करोड़ 37 लाख रुपये का आर्थिक संबल

rktvnews

Leave a Comment