RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)09 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। शुक्रवार को रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के आपसी स्नेह, विश्वास और कर्त्तव्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक परम्पराओं से जुड़े इस पर्व का ऐतिहासिक महत्व भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक सद्भाव के साथ ही महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान से जुड़ा पर्व भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। महिलाओं को सशक्त किए बिना समृद्ध उत्तराखण्ड की कल्पना पूरी नहीं हो सकती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी प्रगति के लिए एक आदर्श समाज के निर्माण में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।
मुख्यमत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा भी प्रदान की गई है।

Related posts

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गिरफ्तार! भेजा गया जेल।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

स्वायत्त शासन विभाग में निदेशक एंव विशिष्ट शासन सचिव ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

नई दिल्ली:देश में भाईचारे को मज़बूत करने के लिए काम करेगा मजलिसे मशावरत।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

रिश्वत के जुर्म में गिरफ्तार हुए मुज्जफरपुर अंचलाधिकारी अरविंद कुमार अजीत।

rktvnews

Leave a Comment