
आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अगस्त।रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर आर.वी.एस.पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा विद्यालय परिवार से जुड़े अभिभावकों के बीच सावन संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बात की जानकारी विद्यालय के सह निदेशक डॉ कुमार विजयेश ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। तत्पश्चात मौके पर उपस्थित विद्यालय की निदेशिका डॉ कांति सिंह ने अपने उद्धघाटन भाषण में श्रावण मास के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यालय के छात्र छात्राओं को इस महीने का महत्व समझाते हुए शक्ति संचय और जीवन में बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए प्रेरित किया। इसके साथ हीं भगवान शिव के हलाहल पान से लेकर शिव पार्वती के मिलन और कई आध्यात्मिक संयोगों का उल्लेख करते हुए उन्होंने श्रावण मास के अध्यात्मित महत्व पर भी प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक यश कुमार दुबे ने कजरी गीत गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्र छात्राओं ने कई पारंपरिक गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का भी अयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों को राखी बांध कर रक्षाबंधन के महत्व को स्थापित किया और एक दूसरे को मिठाईयां भी खिलाई। इससे पूर्व विद्यालय की प्राचार्या अमृता कुमारी सिसोदिया ने स्वागत संबोधन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्या शिवानी राय ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रियता प्रसाद ने किया। इस मौके पर अरुण कुमार बाला , डॉ शकील अहमद, जावेद शम्श, अंजली सिंह, अंजू देवी, पूजा सिन्हा, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी, मनीष कुमार, आयुष दुबे ताशु कुमार सहित कई लोग मौजूद थें।
