RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बाढ व कटाव पीड़ितों को सुविधा नही मिलने से पीङितों संग करेंगे प्रखंड कार्यालय का घेराव : राहुल तिवारी 

बाढ़ व कटाव पीड़ितों का हाल-चाल लेते विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)06 अगस्त। भोजपुर जिले के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी बुधवार को उफनती गंगा की तेज धार एवं बाढ़ के बीच जवइनिया गाँव पहुँच कर बाढ एवं कटाव पीड़ितों से मिले और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने प्रभारी मंत्री एवं सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आपदा से सरकार अपनी जवाबदेही से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री तथा पंचायती राज मंत्री पानी देखकर सड़क से ही लौट गये। जिसका नतीजा यह है कि प्रशासन ने अभी तक किसी का लाॅग बुक तक नहीं खोला है और लोगों के आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था नहीं की है। कटाव एवं बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त मात्रा में लंगर नहीं चल रहा है। श्याम बाबा एवं डीह बाबा बांध पर बाढ़ एवं कटाव पीड़ित जैसे-तैसे शरण लिए हैं। वहाॅ भी तीन लंगर चलना चाहिए। प्रशासन इससे बेखबर है। तीनों जगह पर पीने का पानी, शौचालय, प्लास्टिक तक की व्यवस्था सही ढंग से नही की गई है।

शाहपुर प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बाढ़ संबंधित समस्याओं पर बातचीत करते विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन का कार्य सही से नहीं होने के कारण प्रखंड प्रशासन पंचायत प्रतिनिधियों से समन्वय या जानकारी लेने व शेयर करने से बच रहा है। कटाव व बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने सारी स्थिति से जिलाधिकारी भोजपुर को अवगत करा दिया है। उन्होंने नाव का लाॅग बुक, तीन लंगर, पानी, प्लास्टिक, शौचालय आदि की व्यवस्था कल गुरुवार तक कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर गुरूवार तक सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे शुक्रवार को कटाव व बाढ़ पीड़ितों के संग शाहपुर प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे। जिसकी सारी जवाबदेही सरकार और प्रशासन की होगी।

Related posts

फार्मास्यूटिकल्स विभाग 26 से 27 मई, 2023 तक नई दिल्ली में ‘इंडिया फार्मा एंड इंडिया मेडिकल डिवाइसेस’ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा।

rktvnews

नीतीश पेंडेंट’ का ट्रायल हुआ पूरा, जल्द ही मिलेगी लोगों को सुविधा।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया निर्माणधीन राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण।

rktvnews

आरा सांसद ने लोकसभा में उठाया पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला।

rktvnews

भोजपुर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : अब जंगल में ऊबड़-खाबड़ पगडंडियों की ओर नहीं जाते पहाड़ी कोरवा राजकुमारी के कदम।

rktvnews

Leave a Comment