RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री ने राजगीर में सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाई-वे के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर नवनिर्मित आर.ओ.बी. का किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)05 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिले के राजगीर में सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाई-वे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया तथा राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर नवनिर्मित आर.ओ.बी. का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने राजगीर के सिलाव के बेलौआ में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 862.63 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा जिला अंतर्गत सालेपुर (एस.एच.-78) से नूरसराय-अहियापुर-सिलाव होते हुए एन.एच.-120 के बेलौआ (राजगीर) तक फोर लेन हाई-वे (बौद्ध सर्किट को जोड़नेवाला राजगीर का पर्यटन मार्ग) के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने ग्राम हसनपुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर 81 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 82 के भाग 74+683 पर राजगीर रोड ओवरब्रिज (पहुंच पथ सहित) का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर स्थित स्टेडियम में एशिया रग्बी अंडर 20 चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया और वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने भूटानी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों छात्रों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

चतरा:शत प्रतिशत मतदान के लिए जिले भर में देर रात तक हो रहा है रात्रि चौपाल का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:12 नवंबर से 28 फरबरी 2025 तक चलेगा सांस अभियान : डा के एन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर: शहीद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल कप टूर्नामेंट 2024 के उद्घाटन मैच में बक्सर जूनियर एकादश ने हासिल की जीत।

rktvnews

आरा में विनम्रता फाउंडेशन द्वारा परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment