RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:कानून-व्यवस्था से लेकर विकास योजनाओं तक गहराई से हुई समीक्षा, बागपत को प्रदेश में शीर्ष पर लाने के निर्देश।

बागपत की रैंकिंग सुधारने को समन्वित प्रयास जरूरी।

जनता से अच्छा व्यवहार करें अधिकारी, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

जनसुनवाई को प्रभावी बनाएं अधिकारी, योजनाओं की मॉनिटरिंग हो मजबूत।

बरसात के दृष्टिगत साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)31 जुलाई।उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों, राजस्व वसूली, योजनाओं के क्रियान्वयन और सीएमआईएस परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें पिछली बैठक की तुलना में कई क्षेत्रों में सुधार के संकेत मिले। मंत्री ने विशेष रूप से C व D श्रेणी के अधिकारियों को अपनी ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को स्पष्ट किया कि “जनता ही सर्वोपरि है और हम सब उसके सेवक” हैं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित गरीबोन्मुखी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे – यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप “हर गरीब के साथ खड़ी सरकार” का सपना तभी साकार होगा, जब राशन, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाएं हर घर तक पहुंचें। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यालयों में समय पर उपस्थित हों, आगंतुकों से मृदुल व्यवहार करें और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
प्रभारी मंत्री ने हाल ही में सम्पन्न कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने आगामी त्योहारों – रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस – के लिए भी पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वंदना चौक से दिल्ली रोड तक अवरुद्ध नाले की सफाई, जलभराव से राहत हेतु जल निकासी व्यवस्था में सुधार, टूटे हुए विद्युत पोलों की मरम्मत और पक्का घाट पर हाईमास्ट लाइट की स्थापना के लिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि बागपत में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक नागरिक को सहजता से उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निपुण भारत योजना के तहत विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा। अवरुद्ध नालों के समाधान के लिए नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में पहले से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने NHAI को नगर क्षेत्र से बाहर के प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखें और जनता से सीधे संवाद स्थापित करें। उन्होंने समाज कल्याण, पंचायती राज, विद्युत, राजस्व, कृषि एवं स्वास्थ्य विभागों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से जनसुनवाई करें और योजना लाभार्थियों से फीडबैक लें।
इस अवसर पर बागपत विधायक योगेश धामा ,जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ,जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:डीएम व एसएसपी ने संयुक्त रूप से सिपाही भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किये औचक निरीक्षण।

rktvnews

वैशाली:आचार संहिता लागू, निर्वाचन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

rktvnews

भोजपुर जिला फुटबॉल संघ आयोजित होने वाले जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 हेतु खिलाड़ियों का ट्रायल 22,23,24 अगस्त को करेगा।

rktvnews

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों होगा खजराना मंदिर में बने भक्त सदन एवं प्रवचन हॉल का लोकार्पण।

rktvnews

सूर्य उपासना एवं लोकआस्था का महापर्व छठ।

rktvnews

नवादा: जिलाधिकारी ने नए साल के दिन साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक माने जाने वाले मजार और संकट मोचन मंदिर का किया दर्शन।

rktvnews

Leave a Comment