तीसरी सोमवारी को जॉली छावड़ा के गीतों पर झूमे श्रद्धालु।
RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)28 जुलाई।श्रावणी मेला-2025 की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मयूराक्षी कला मंच पर टी-सीरीज के प्रसिद्ध कलाकार जॉली छावड़ा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भोलेनाथ के भजनों और काव्यात्मक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। जॉली छावड़ा की आवाज़ में “बम बम बोल रहा है…, “भोले के दरबार में” जैसे गीतों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालु थकान भूलकर तालियों और नारों से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।
मयूराक्षी कला मंच पर प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भक्ति संगीत शामिल है।यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धालुओं का मनोरंजन कर रहे हैं बल्कि श्रद्धा और संस्कृति का भी संगम प्रस्तुत कर रहे हैं।इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों ने प्रशासन की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि श्रावणी मेला में भक्ति, सुरक्षा, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

