RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: सावन की तीसरी सोमवारी को ले उपायुक्त ने रुटलाइन व कावड़िया पथ का किया निरीक्षण।

निरीक्षण के क्रम में श्रद्धालुओं से बातचीत कर जाना उनका हालचाल।

टेंट सिटी के साथ होल्डिंग पॉइंट की सुविधाओं व रुटलाईन की व्यवस्था को रखें दुरुस्त।

स्वास्थ्य केंद्र, सूचना सह सहायता केंद्र, ओपी, पर्यटन केंद्र चौबीसों घंटे रहे मुस्तैद।

रुटलाइन में साफ-सफाई के अलावा मेला क्षेत्र में कचड़ा उठाव व निष्पादन पर विशेष रूप से दें ध्यान।

कम्पोजिट कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

कतारबद्ध जलार्पण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का रखें ख्याल: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)28 जुलाई।राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के तीसरी सोमवारी को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले रुटलाइन का निरीक्षण किया। इसके अलावे उपायुक्त ने नेहरू पार्क स्तिथ आईएमसीआर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर मेला को लेकर की गई तैयारियों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को मेला के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिया, ताकि श्रावणी मेला के दौरान चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव मोड में कार्यरत रहें।
इसके अलावे निरीक्षक के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने निरीक्षण कर रुटलाइन व मंदिर आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए गए विभिन्न कार्यों की जांच करते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को एक्टिव रहने के अलावा आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि रुटलाइन में कतारबद्ध श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या या असुविधा न हो। साथ ही उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त अधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी को निर्देशित करते हुए कहा कक विनम्रता व भाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करें, ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से श्रद्धालुओं एक सुखद अनुभूति लेकर प्रस्थान करें। आगे उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ बरमसिया से सरकार भवन बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, बीएन झा पथ मोड़ शिवगंगा घाट, नेहरू पार्क, बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर किये गए विभिन्न इंतजामों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

Related posts

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में ग़ज़ल एवं गीत गायक मास्टर मदन को समर्पित श्रुति मंडल का हुआ आयोजन।

rktvnews

भारत सरकार और मणिपुर सरकार ने घाटी स्थित मणिपुर के सबसे पुराने हथियारबंद समूह, यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) के साथ शांति समझौते पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए।

rktvnews

देहरादून: राज्य की प्रथम महिला ने किया “फ्लावर्स शो” का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:सीता की खोज में निकले राम,शबरी के जूठे बेर खाकर प्रसन्न हुए दोनों भाई।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने प्रचार सामग्री की मुद्रण संबंधी प्रिंटिंग प्रेस के प्रतिनिधियों संग की बैठक।

rktvnews

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने विधानसभा के नवनिर्मित पुस्तकालय एवं वेबसाइट का किया लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment