RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव बाद हुई गोलीबारी पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )25 फरवरी।
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने के पश्चात दिनांक 23.02.2026 को संध्या करीब 05:30 बजे, वार्ड संख्या 18 के बुथ संख्या 18/3 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर अनु० जाति टोला, थाना पचम्बा के मतदान स्थल से लगभग 400 मी० की दुरी पर किसी बात को लेकर एकत्रित भीड़ के बीच बहस एवं आपस में मारपीट, पत्थर बाजी होने लगा।
घटना के संबंध में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी साझा की। उक्त घटना को देखते हुये जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा भीड़ को तितर-बितर किया गया। भीड़ में ही शामिल किसी व्यक्ति द्वारा पिस्टल निकाल कर फायरिंग किया गया जिससे दो व्यक्ति को गोली लग गई। भीड से ही लोगों के द्वारा चिल्ला चिल्ला कर कहा गया कि शिवम आजाद एवं उनके सहयोगी के द्वारा ही गोली चलाया गया है। उक्त घटना के संबंध में प्रतिनियुक्त जोनल पेट्रोलिंग सह क्लेक्टिंग पदाधिकारी सेक्टर 9 के द्वारा एक टंकित आवेदन पचम्बा थाना में दिया गया जिसके आधार पर पचम्बा थाना कांड सं0-15/2026, दिनांक 23/02/2026 धारा-191 (2)/191 (3)/190/126/115(2) /117(2)/109(2)/292 बी०एन० एस० एवं 27 आर्मस एक्ट के अन्तर्गत शिवम आजाद एवं अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड दर्ज की गई।
उक्त घटना में घायल मो० शमीम सा० बक्सीडीह रोड, भंडारीडीह थाना नगर जिला गिरिडीह एवं शेरु पिता मो० ईस्लाम के संबंध में रबिना खातुन पति मो० शमाम रैन सा०-बक्सीडीह रोड भंडारीडीह रोड थाना नगर जिला गिरिडीह के टंकित आवेदन के आधार पर पचम्बा थाना कांड सं0-16/2026 दिनांक 24/02/2026, धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/126(2)/351(2)/352/49 बी०एन०एस० एवं 27 आर्मस एक्ट के अन्तर्गत शिवम आजाद उर्फ शिवम कुमार श्रीवास्तव पिता स्व० देवेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ बब्लु आजाद, हर्ष श्रीवास्तव, राजकुमार, मंजीत पासवान, राजेश प्रजापति, एकराम अंसारी, विकाश हाडी एवं कई नामजद अन्य सहयोगी तथा 15-20 अज्ञात लोग के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है।
घटना की संवेदनशीलता एवं नगरपालिका चुनाव के पश्चात हुए हिंसक घटना को देखते हुए कांड के त्वरित उदभेदन हेतु जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुये श्री जीतवाहन उराँव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर गिरिडीह, के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (STI) के अन्तर्गत चार अलग-अलग छापामारी टीम का गठन किया गया। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुये तकनिकी टीम एवं मानवीय सूचना के आधार पर सुनियोजित तरीके से चारो टीमों के द्वारा अलग अलग स्थान पर छापामारी किया गया छापामारी के क्रम में शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद पिता देवेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ बब्लु आजाद उम्र 42 वर्ष पत्ता झिंझरी मोहल्ला 02. अमित विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष पित्ता स्व० रामवृक्ष विश्वकर्मा पता नियर कॉग्रेस ऑफिस बक्सीडीह रोड 03 आकाश हाडी उम्र 32 वर्ष पिता लघु हाडी पता झिझरी मोहल्ला सभी थाना नगर 04. मंजीत पासवान उम्र 28 वर्ष 05. किशोर पासवान उम्र 26 वर्ष दोनों पिता स्व० गजाधर पासवान पता आजाद नगर भंडारीडीह थाना पचम्बा सभी जिला गिरिडीह को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार व्यक्तियों के तलाशी के क्रम में कांड में प्रयुक्त 1 एक 7.65 mm का देशी पिस्टल, 2. दो 765 mm जिन्दा गोली बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता

01. शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद पिता देवेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ बब्लु आजाद उम्र 42 वर्ष पत्ता शिडारी मोहल्ला जिला-गिरिडीह।

02. अमित विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष पिता स्व० रामवृक्ष विश्वकर्मा पता नियर कॉग्रेस ऑफिस बक्सीडीह रोड, गिरिडीह।
03. आकाश हाड़ी उम्र 32 वर्ष पिता लड्डू हाडी पता झिंझरी मोहल्ला सभी थाना नगर जिला- गिरिडीह।

04. मंजीत पासवान उम्र 28 वर्ष पिता स्व० गजाधर पासवान पता आजाद नगर भंडारीडीह थाना पचम्बा, गिरिडीह।
05. किशोर पासवान उम्र 26 वर्ष पिता स्व० गजाधर पासवान पता आजाद नगर भंडारीडीह थाना पचम्बा, गिरिडीह।

बरामद समाग्रियों की विवरणी

1. 7.65 mm का देशी पिस्टल

2. 02 7.65 mm जिन्दा गोली

3. 765 mm जिन्दा गोली (हरिजन टोला, आजाद नगर, गिरिडीह से बरामद)

4. 02 खोखा

Related posts

जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण अभियान अंतर्गत जिला समन्वय समिति (DCAP) की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने अधिकारियों व मुखिया के साथ की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राष्ट्रपति 21 से 24 अक्टूबर तक केरल के दौरे पर रहेंगी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया आलोक शाह द्वारा रचित कविताओं के संग्रह “अंतस को घेरे जो सघन कुहासा” का विमोचन।

rktvnews

जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों के एकीकरण का कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल को सौंपा गया – उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment