RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर ईसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा ने डेंगू जागरुकता दिवस को किया संबोधित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 मई। आज सदर अस्पताल आरा परिसर के वेक्टर जनित रोग विभाग के द्वारा एक डेंगू जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया तमाम उपस्थित जनता के बीच में डेंगू चिकनगुनिया आदि मच्छर जनित रोगों के बचाव से संबंधित रोकथाम के पर्चे सभी को बांटे गए। वहां इक्कठी एवं उपस्थित जनता के बीच में कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए ईसीएमओ सह वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉक्टर के एन सिन्हा ने बताया कि एचडी मच्छर के काटने से डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी बीमारियां होती हैं यह मच्छर आमतौर पर दिन में भी काटते हैं एवं इकट्ठे पानी में पनपते हैं। इस तरह की बीमारी में बुखार और बदन दर्द के साथ जोड़ का दर्द एवं आंखों के पीछे काफी दर्द होता है रोग आगे बढ़ने पर लाल लाल चकत्ते हो जाते हैं और बीमारी गंभीर रूप लेने पर नाक मुंह से खून आते हैं तथा कभी कभी पैखाना काला होता है क्योंकि शरीर के ब्लड में प्लेटलेट्स की उत्तरोत्तर बड़ी कमी हो जाती है और यह रोग कभी-कभी जानलेवा हो जाता है। शुरू में पेरासिटामोल की गोली दर्द के लिए लेने के बाद बीमारी ज्यादा हो तो सक्षम अस्पताल एवं डॉ के पास जल्द से जल्द जाना चाहिए रोग से बचाव के लिए मच्छरों को स्थिर पानी में पनपने नहीं देना चाहिए अपने आसपास गड्ढे और पानी जमाव के जगह पर मिट्टी डालकर भर देना चाहिए या जमे हुए जल में किरासन तेल का छिड़काव करना चाहिए घर के गमले कूलर में भी पानी नहीं जमने देना चाहिए और मच्छर नाशक दवा का छिड़काव करना चाहिए।घर से बाहर निकलने में जहां मच्छर ज्यादा हो उस जगह पूरे बांह का शर्ट पैंट पहनना चाहिए एवं मच्छर विरोधी क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए वैसे जगह में मच्छर भगाओ या नाशक अगरबत्ती भी जलानी चाहिए बीमार व्यक्ति को संतुलित आहार देते हुए आराम करनी चाहिए एवं ज्यादा तकलीफ पर संबंधित चिकित्सक से जल्दी मिलना चाहिए रात में मछरदानी लगाके अवश्य सोए। इस कार्यक्रम मैं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार भी उपस्थित थे एवं अपना विचार व्यक्त किए साथ ही अमित पटेल, प्रियंका जी, विनय जी, सदाम, दीपक कुमार चौधरी गार्ड सत्येंद्र जी के साथ मलेरिया फलेरिया विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:बिहार की धरती ने विश्व को शिक्षा का पाठ पढ़ाया : प्राचार्या प्रो कनकलता

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त किए जाने के 5 वर्ष पूरे होने को रेखांकित किया।

rktvnews

कुंवर सिंह के वंशज की हत्या कांड की नए सिरे से जांच को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे जगदीशपुर।

rktvnews

डॉ दंपत्ति ने रेड क्रॉस को दान किया एसी! रेडक्रॉस सोसायटी में सेवा का सुअवसर मिला:सर्जन डा विजय गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment