RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :कर्नल मनु तिवारी की विदाई और नवपदस्थापित कर्नल पुनीत श्रीवास्तव का हुआ स्वागत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई।18 जुलाई को 5 बिहार बटालियन एनसीसी,आरा में दो पदाधिकारीयों का एक साथ विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बटालियन के वर्तमान कमांडिंग अफसर कर्नल मनु तिवारी को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नवपदस्थापित कमांडिंग अफसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में कर्नल मनु तिवारी ने अपने सभी सहयोगियों का लंबे समय तक साथ में काम करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन्होंने अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान बटालियन के प्रशासनिक, प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में सराहनीय योगदान दिया। उनके नेतृत्व में कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिविरों का सफल आयोजन हुआ, जिससे कैडेट्स का मनोबल और प्रशिक्षण स्तर ऊँचा हुआ। अब वे 39 यूपी एनसीसी बटालियन, खुर्जा में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।कर्नल तिवारी ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि आरा यूनिट के साथ उनका जुड़ाव हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी एएनओ, कैडेट्स, सिविल स्टाफ और पीआई स्टाफ को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
वहीं, कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि वे बटालियन की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे और कैडेट्स के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।समारोह में आरा स्थित विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के एएनओ, कैडेट्स, सिविल स्टाफ व पीआई स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने कर्नल तिवारी को उनके भावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और कर्नल श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर : सोनबरसा मे मारपीट व गोलीबारी मामले मे 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, तीन गये जेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन किए दाखिल!13 जिलों के अभ्यर्थियों ने भरें नामांकन।

rktvnews

खान मंत्रालय ने अपतटीय खनन पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

मधयप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ की बैठक।

rktvnews

वैशाली:एक-एक घर परिवार में जाकर मतदाताओं को करें जागरूक:यशपाल मीणा

rktvnews

Leave a Comment