RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बिहिया में आयोजित छात्र-युवा कन्वेंशन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को बड़ी बढ़त दिलाने का संकल्प।

देश की जनता इस बार भाजपा को उखाड़ फेंकेगी : कॉ अभ्युदय

बिहिया/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)17 मई।आरा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के भाकपा-माले प्रत्याशी कॉ० सुदामा प्रसाद को शाहपुर विधानसभा से बड़ी बढ़त दिलाने का संकल्प छात्रों-नौजवानों ने बिहिया में आयोजित ‘छात्र-युवा कन्वेंशन’ में लिया।
कन्वेंशन की अध्यक्षता युवा राजद के बिहिया प्रखण्ड अध्यक्ष पप्पू यादव व संचालन आइसा जेएनयू के उत्तम रॉय ने किया ।
कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) केन्द्रीय कमिटी सदस्य अभ्युदय ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों के शासन काल में छात्रों-नौजवानों पर जबरदस्त तरीके से हमलें किये हैं । 2 करोड़ नौजवानों को नौकरी देने का वादा करने वाले मोदी जी ने लाखों लोगों की नौकरियों को छीन लिया है । शैक्षणिक संस्थानों की फीस में बेतहाशा वृद्धि करके के गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर करने की साजिश की है । देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है । देश को आर्थिक संकट में धकेल दिया है।
उन्होंने कहा कि आरा में एक तरफ भाजपा है जिसे पैसे का गुरूर है, दूसरी तरफ पसीना बहा कर देश को चलाने वाले मेहनतकशों की आवाज सुदामा प्रसाद है । ये चुनाव पैसे और पसीने के बीच में है । आपको खून-पसीने की आवाज को और बुलन्द करना पड़ेगा।
कॉ अभ्युदय ने कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद भाजपा और एनडीए बिहार में पूरी तरह हताशा में हैं । जनता ने बदलाव का मिजाज बना लिया है । हमारे प्रत्याशी कॉ० सुदामा प्रसाद लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं । उन्हें जनता के हर हिस्से का व्यापक समर्थन मिल रहा है । केंद्र की सत्ता से तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के जनता का मिजाज और अधिक उभरकर सामने आया है ।
उन्होंने कहा कि देश की जनता संविधान द्वारा प्राप्त अपने वोट के अधिकार के जरिए संविधान की रक्षा करेगी और तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
कन्वेंशन को युवा राजद के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र राम,प्रदेश महासचिव युवा राजद भीम सिंह यादव,शाहपुर प्रखण्ड अध्यक्ष युवा राजद ब्रह्मेश्वर यादव,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, राजद जिला सचिव राकेश यादव, प्रो.सच्चितानंद सिंह, अजीत आर्या, अमित पांडेय ने संबोधित किया।
श्याम बाबू ,नरेन्द्र कुशवाहा,रवि रंजन यादव ,सिपाही राम ,रजनीश यादव ,तेजु त्यागी ,सरोज यादव ,लवकुश यादव ,नंदजी यादव ,ईशान जी ,श्रीकांत यादव ,नीरज यादव ,मदन यादव ,अंतु यादव सहित सैकड़ों छात्रो-नौजवान कन्वेंशन में शामिल हुए ।

Related posts

भोजपुर:बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती में सांसद सहित कई गणमान्य हुए शामिल।

rktvnews

महाकुंभ:बीएसएनएल महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को बेहतर संचार सेवाएं प्रदान करने हेतु कर रहा है हर संभव प्रयास।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों की सुविधा हेतु दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

निजी उपयोग के लिए आयातित सभी शुल्क योग्‍य वस्‍तुओं पर प्रशुल्‍क दर को 20 प्रतिशत से 10 प्रतिशत किया गया।

rktvnews

अन्नदाता की तरक्की और खुशहाली में मील का पत्थर साबित होगी बरवास माईक्रो सिंचाई परियोजना -युवा मामले एवं खेल जनसंपर्क राज्यमंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 दिसंबर 24

rktvnews

Leave a Comment