RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत,बाल श्रम एवं बाल तस्करी के रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जुलाई।जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था दिशा-एक प्रयास भोजपुर के द्वारा प्रखण्ड उदवंतनगर के प्राथमिक विद्यालय जयनगर मे बाल विवाह मुक्त भारत,बाल श्रम एवं बाल तस्करी के रोकथाम हेतु जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिशा के प्रयास से उपस्थित कम्यूनिटी सोशल वर्कर संजीत कुमार द्वारा उपस्थित लोगों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इन्होंने ऐसे कार्यों को गैर कानूनी, दंडनीय अपराध,जेल तथा फाइन भी होता है।इन्होंने बाल विवाह,बाल यौन शोषण,बाल श्रम को किस प्रकार से रोक जा सकता है तथा इस को रोकने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 के बारे मे जानकारी दी गई। इसके साथ ही साथ यह भी बताया गया की इस तरह की कुप्रथा को समाज से खत्म करने के लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है और शिक्षा पर हर एक बच्चे का समान अधिकार है ।जो बच्चे शिक्षा से वंचित है उनको भी शिक्षा की मुख्यधार से जोड़ने की कोशिस समुदाय के द्वारा की जाए । साथ साथ यह भी बताया गया की इस तरह के मामले की जानकारी देने वाले का नाम हमेशा गोपनीय रखा जाता है। कार्यक्रम के अंत मे बच्चों ओर शिक्षक गण द्वारा शपथ ग्रहण किया गया की समाज मे होने वाले इन कुप्रथा से मिलकर लड़ेंगें और ऐसे कार्य करने वाले की सूचना उपरोक्त नंबर भेजा जाएगा। संस्था की सचिव डॉक्टर सुनीता सिंह ने बताया कि इस प्रकार की सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर देंगे और राष्ट्रीय स्तर पर रहा है। हम सबों का प्रयास है की भोजपुर जिला बाल विवाह और बाल श्रम मुक्त यथाशीघ्र हो ,यही हम सबों की सफलता व लक्ष्य है।

Related posts

जयपुर:परिवहन विभाग की पहल, स्टूडेंट्स को दी बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी।

rktvnews

भोपाल:पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी की उज्जैन लेब को मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणीकरण।

rktvnews

भोजपुर:जूनियर डिवीजन में आरा क्रिकेट अकादमी बी 115 रनों से विजयी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वैश्विक समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:BEST DISTRICT ELECTION OFFICER अवॉर्ड से नवाजे गए जिलाधिकारी सुल्तानिया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बक्सर एवं ब्रह्यपुर विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment