आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)14 मई।स्थानीय म्यूजिक एंड आर्ट पॉइंट (संगीत एवं कला महाविद्यालय) के बैनर तले लगभग एक महीने से चल रहे ऑडिशन के बाद “ग्रैंड फिनाले” का भव्य प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भोजपुरी स्वर सम्राट विष्णु ओझा, भानु नारायण, डॉ0 शंभू नाथ मिश्र, दीपक जैन, ऋषिकल्प पाठक, अजय श्रीवास्तव, डॉ कुमार जितेंद्र,वर्षा खान एवं डॉ वेद प्रकाश सागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत गायन से हुई जिसमें पार्थ पांडे ने “हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की” बखूबी गाया इसके बाद अदिति ने “एरी सखी मंगल गाओ रे’ और फिर युवराज सिंह ने “मुझे माफ करना ओम साईं राम” गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य में भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुई जिसमे सोनम ने “ओखली आंखों ” , श्रेया सिंह ने “नाचू मैं आज” , रोशनी ने “दिल धड़काए” , रिधिमा तिवारी ने “पिंगा रे पोरी पिंगा” , अमायरा ने “मोहब्बत की है” एवं गीतिका सिंह ने “शोर मचा के” की प्रस्तुति देकर सभा में उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया बतौर मुख्य अतिथि जॉ पॉल्स विद्यालय की निदेशिका डॉ0 मधु सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चों में बहुत प्रतिभाएं हैं हम सभी को इसे और ज्यादा निखारने की जरूरत है। संस्था के द्वारा किए गए ऐसे आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सदैव उनका सहयोग रहा है और आगे भी रहेगा । इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ0 कुमार जितेंद्र ने डॉ0 मधु सिन्हा को बुके,शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इसी क्रम में ए0डी0जे0 भोजपुर, श्री मिथिलेश कुमार को सचिव डॉ0 वेद प्रकाश सागर ने बुके,शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । साथ ही नंद कुमार सिंह एम0डी0जे0 पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ मनीष सिंह एवं डॉ अनुरंजन कुमार को सम्मानित किया । मुख्य निर्णायक की भूमिका में स्वर सम्राट विष्णु ओझा एवं भानु नारायण को संस्था के अध्यक्ष डॉ कुमार जितेंद्र एवं सचिव डॉ0 वेद प्रकाश सागर ने शानदार तरीके से सम्मानित किया। विष्णु ओझा और भानू नारायण की बेहतरीन प्रस्तुतियां हुई तो दर्शक दीर्घा में उत्सवी माहौल देखने को मिला। निर्णायक मंडल में डॉ0 शंभू नाथ मिश्रा, दीपक जैन, अजय श्रीवास्तव ,वर्षा खान ,ऋषिकल्प पाठक ने बखूबी निभायी । सभी निर्णयको को डॉ0 कुमार जितेंद्र एवं डॉ0 वेद प्रकाश सागर ने बुके , शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर संयुक्त रूप से सम्मानित किया। सब जूनियर गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान युवराज सिंह जॉ पॉल हाई स्कूल को मिला वहीं द्वितीय स्थान बिहटा मिडिल स्कूल की वैष्णवी को मिला एवं तृतीय स्थान रोहित शर्मा माउंट लिट्रा जी स्कूल को मिला । जूनियर ग्रुप गायन में प्रथम स्थान अदिति माउंट लिट्रा जी स्कूल, द्वितीय पार्थ पांडे दक्ष इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एवं तृतीय स्थान आशना सिंह संभावना स्कूल को मिला। सीनियर गायन में प्रिंस कुमार पांडे एम0डी0जे0 पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान मिला वहीं द्वितीय समीर कुमार सिंह अल हफीज कॉलेज को मिला एवं तृतीय अनामिका त्रिपाठी सासाराम महिला कॉलेज को मिला ।
प्राइमरी नृत्य में प्रथम आरना सेंट जेवियर्स स्कूल द्वितीय माहिरा तनवीर लिटिल फ्लावर स्कूल एवं तृतीय आयुष कुमार जीन पॉल हाई स्कूल को मिला ।सब जूनियर नृत्य में प्रथम रिधिमा तिवारी जॉ पॉल्स हाई स्कूल, द्वितीय सोनम कुमारी पर्दा कन्या मिडिल स्कूल एवं तृतीय छाया सिंह एम0डी0जे0 पब्लिक स्कूल को मिला। जूनियर नृत्य में प्रथम अदिति सिंह माउंट लिट्रा, द्वितीय प्रिया शर्मा माउंट लिट्रा एवं तृतीय पायल गर्ल जॉ पॉल्स हाई स्कूल को मिला। सीनियर नृत्य में प्रथम रिया कुमारी माउंट लिट्रा जी स्कूल , द्वितीय स्थान सिम्मी कुमारी लेट्स डांस अकैडमी, कोइलवर एवं तृतीय स्थान मौली वर्मा एम0डी0जे0 पब्लिक स्कूल को मिला । युगल नृत्य में जा पल्स हाई स्कूल की पायल गर्ग एवं सृष्टि गर्ग को प्रथम पुरस्कार मिला वहीं दूसरी तरफ सीनियर ग्रुप में लेट्स डांस एकेडमी , कोइलवर के सिम्मी और पूजा को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया । चित्रकला प्राइमरी ग्रुप में प्रथम स्थान मान्या कृष्णन डी0के0 कार्मेल को मिला वहीं द्वितीय आफिया वसीम संभावना स्कूल एवं तृतीय बल्लभ जॉ पॉल्स हाई स्कूल को मिला। जूनियर ग्रुप के चित्रकला में प्रथम आदित्य कुमार सिंह जॉ पॉल्स हाई स्कूल द्वितीय आकर्ष अस्वथ माउंट लिट्रा जी स्कूल एवं तृतीय स्थान पर रही स्नेहा जॉ पॉल्स हाई स्कूल को मिला । सीनियर चित्रकला में प्रथम संजू कुमारी एम0डी0जे0 पब्लिक स्कूल सोनबरसा, द्वितीय अंशु सिंह यादव विद्यापीठ एवं तृतीय स्थान पर प्रिया राज तिवारी अमीरचंद हाई स्कूल को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में वाद्य यंत्रों पर मंगल ओझा नाल पर , राकेश कुमार तबला पर , धीरज थापा पैड पर, अमित रंजन ऑर्गन पर एवं डब्लू कुमार ने बैंजो पर बेहतरीन संगत किया । संस्था द्वारा सभी वादकों को मन्नू राज एवं आयूष पटेल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोरियोग्राफर मन्नू राज,आयुष पटेल,राहुल केशरी,पंकज कुमार पाठक,राज किशोर पाठक ,आर0जे0 विकास, चंदन कुमार,शेषनाथ प्रसाद, पंकज यादव,साजन खान, मन्नू यादव, कमलेश कुमार, मोनू यादव, ऋचा सिंह, शिव हरी फौजी, दीपू यादव एवं गौरव विशाल सिंह ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। पूरे कार्यक्रम को एक धागे में पीरो कर रखने का काम , अर्थात मंच संचालन फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक ओ0 पी0 कश्यप एवं मशहूर कोरियोग्राफर सह शिक्षक राजा अविनाश ने बखूबी किया । धन्यवाद ज्ञापन संस्था के कोषाध्यक्ष एवं वरीय पदाधिकारी राज किशोर पाठक ने किया ।

