RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध : स्कूल शिक्षा मंत्री

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)06 अप्रैल।स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ देने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। मंत्री श्री सिंह नरसिंहपुर जिले के विकासखण्ड साईंखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुंगरिया में 65 लाख रुपये लागत से नव-निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र और सीएचओ आवासीय भवन के लोकार्पण के बाद जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों की बीपी, शुगर की जाँच, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण किया जा सकेगा। मरीजों को यहाँ नि:शुल्क दवाइयाँ उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड के महत्व के बारे में बताया। जल गंगा संवर्धन अभियान की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में जिले में जन-भागीदारी अधिक से अधिक हो, इसके लिये सभी के प्रयास की जरूरत है। उन्होंने करीब 3 करोड़ 75 लाख रुपये लागत के पनागर से डुंगरिया मार्ग का भूमि-पूजन भी किया।

Related posts

भोजपुर:विकेंड नुक्कड़ मुद्दा’ में नाटक “प्रकृति की चेतावनी” की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में 583 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली कुल 242 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के नवा वणझर गाँव के 205 परिवारों को भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र वितरित किए।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय आरा द्वारा महिला दिवस सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्कोर की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:दानापुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग,दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जा रही थी गाड़ी।

rktvnews

Leave a Comment