RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : विधायक राकेश रंजन ओझा ने की बाढ की समीक्षात्मक बैठक! शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर मे हुई बैठक।

शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे बाढ़ की समीक्षात्मक बैठक करते विधायक राकेश रंजन ओझा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 सितम्बर। गुरुवार को शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक राकेश रंजन ओझा ने शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर मे बाढ़ की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक मे विधायक राकेश रंजन ओझा, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनंद प्रकाश, राजस्व पदाधिकारी रश्मि सागर, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष  हीरालाल गुप्ता, पंकज तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, ठाकुर दयाल राम, पूर्व जिला पार्षद संतोष मिश्रा उर्फ बूढ़ा मिश्र, सुमन जी, मैनेजर राय सहित कई अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक राकेश रंजन ओझा ने श्याम बाबा बांध पर, बहोरनपुर, दामोदरपुर, लालू डेरा सहित अन्य जगहों पर बाढ प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने हेतू कम्युनिटी किचन चलाने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने लोगों के सुगम आवागमन हेतू सरकारी नाव उपलब्ध कराने तथा लाॅगबुक खोलने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी बाढ़ से संबंधित समस्याओं को उठाया। विधायक राकेश रंजन ओझा ने पदाधिकारियों से बाढ़ से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

Related posts

राजस्थान:खानों के माइनिंग प्लान व माइनिंग योजनाओं का ऑनलाईन अनुमोदन शुर : प्रमुख सचिव माइन्स, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 मार्च 26

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘एआई फेस्ट – 2026’; रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं।

rktvnews

राजस्थान:आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 252 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्ती, 15 जिलों में 10 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती।

rktvnews

Moscow Fashion Week के कैटवॉक पर मशहूर भारतीय ब्रांड्स ने अपनी छाप छोड़ी।

rktvnews

Leave a Comment