
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 सितम्बर। गुरुवार को भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल के एसडीओ, एसडीपीओ सहित अन्य पदाधिकारियों ने शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित सुदूर दियारा क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
एसडीओ ओम प्रकाश लाल, एसडीपीओ राहुल कुमार, शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनन्द प्रकाश, बंटी पांडे आदि ने एसडीआरएफ टीम के साथ मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित सुदूर दियारा क्षेत्र का दौरा किया। पदाधिकारियों ने लच्छू टोला, बहोरनपुर, दामोदरपुर, लालू डेरा पंचायत के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा किया तथा बाढ का जायजा लिया। एसडीओ ओम प्रकाश लाल ने सीओ आनंद प्रकाश तथा बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
