RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:कथित आंदोलन को सफल बनाने विश्वविद्यालय के वातावरण को दूषित कर रहा गैर शिक्षक कर्मचारी संघ।

नियमित व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को डरा-धमकाकर आंदोलन में करा रहे शामिल।

सौहार्द्रपूर्ण वातावरण को दूषित करने शुरू की गई है आंदोलन की प्रक्रिया।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 12 जुलाई। देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की गरिमा को क्षति पहुंचाने तथा स्वार्थ सिद्धि के लिए गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के कुछ कर्मचारी कथित आंदोलन करने पर तुले हैं। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ द्वारा किया जा रहा यह आंदोलन औचित्यहीन है, जिसका समर्थन उनके ही संघ के कर्मचारी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अपने कथित आंदोलन को सफल बनाने के लिए संघ के कुछ कर्मचारी नियमित तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को डरा-धमकाकर आंदोलन में शामिल करा रहे हैं। जो कर्मचारी इनका समर्थन करने से मना कर रहे हैं, ऐसे कर्मचारियों को पृथक से मिलकर डराया-धमकाया जा रहा है, जिससे वे इस आंदोलन में शामिल होने को मजबूर हों और विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने में इनका साथ दे सकें।
कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के पदभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। नवाचार तथा नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए कुलपति डॉ. शर्मा के द्वारा विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं, जिसके कारण विश्वविद्यालय की कीर्ति निरंतर बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों सहित दूर-दराज के लोग भी इस विश्वविद्यालय से अवगत होने यहां पहुंच रहे हैं। परंतु विकास की ओर अग्रसर इस विश्वविद्यालय में अवरोध उत्पन्न करने के लिए गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के कुछ कर्मचारी अपने ही लोगों को डरा-धमकाकर कथित आंदोलन को सफल बनाने में तुले हैं।
आंदोलन को लेकर कुलपति डॉ. शर्मा का कहना है कि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का यह आंदोलन विश्वविद्यालय के सौहार्द्रपूर्ण वातावरण को दूषित करने का प्रयास मात्र है। इनका आंदोलन औचित्यहीन है‌। इसलिए विश्वविद्यालय का कोई भी कर्मचारी इनके समर्थन में नहीं है। इस आंदोलन से न सिर्फ विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंच रही है, बल्कि यहां के अधिकारी-कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों में नकारात्मक असर डालने का प्रयास किया जा रहा है। कुलपति डॉ. शर्मा ने कहा कि हम इस विश्वविद्यालय की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिऐ प्रतिबद्ध हैं। विश्वविद्यालय की कीर्ति को आगे बढ़ाने के लिए हम निरंतर कार्य करेंगे। किसी भी प्रकार की बाधा हमें हमारे लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने से नहीं रोक सकेगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय के हित में कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को पुनः काम पर रखा गया है, न कि संघ की मांग के कारण। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी इनके संघ में शामिल नहीं हैं, परंतु भीड़ बढ़ाने के लिए उन्हें भी डरा-धमकाकर शामिल किया जा रहा है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Related posts

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

टीम वर्क के साथ ससमय पारदर्शी तरीके से राजस्व कार्यों को कराएं निष्पादित : जिलाधिकारी।

rktvnews

राजस्थान:उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन—

rktvnews

रायपुर : सैनिकों के कल्याण के लिए मानवीय संवेदना से कार्य करें:राज्यपाल

rktvnews

डीआरडीओ एवं भारतीय सेना ने स्वदेशी मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया।

rktvnews

राज्य सरकार की योजनाएं आमजन को राहत प्रदान करने में कारगर साबित – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री -अलवर में किया महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण -जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना

rktvnews

Leave a Comment